24 घण्टे ऑनलाइन

पाकिस्तान का शर्मनाक बयान, पहलगाम में हत्या करने वालों को बताया फ्रीडम फाइटर

इस्लामाबाद। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार (Pahalgam Attack) की पूरी दुनिया ने कड़े शब्दों में निंदा की है, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) को इसका कोई अफसोस नहीं है। ये बात उसके मंत्री के बयान से साफ…

24GhanteOnline
April 25, 2025
2 min read

इस्लामाबाद। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार (Pahalgam Attack) की पूरी दुनिया ने कड़े शब्दों में निंदा की है, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) को इसका कोई अफसोस नहीं है। ये बात उसके मंत्री के बयान से साफ जाहिर होती है। दरअसल, पाकिस्तान (Pakistan) के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने पहलगाम में 28 मासूम लोगों की हत्या करने वालों को फ्रीडम फाइटर बताने की कोशिश की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद में उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने पत्रकारों से कहा, ’22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम जिले में जिन लोगों ने हमले किए हैं, वो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी हो सकते हैं।’ फिलहाल, भारत की ओर से पाकिस्तानी मंत्री के इस शर्मनाक बयान पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है। हालांकि, भारत की ओर सिंधु जल समझौता खत्म करने से पाकिस्तान की बौखलाहट साफ नजर आ रही है।

बता दें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए सिंधु जल समझौता खत्म कर दिया है। पाकिस्तान की करीब 21 करोड़ से ज्यादा की आबादी पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए सिंधु और उसकी चार सहायक नदियों पर निर्भर रहती है। इसके अलावा, पाकिस्तान की 80 फीसदी खेती लायक भूमि, जो की करीब 16 मिलियन हेक्टेयर है, सिंधु नदी के ही पानी से सिंचित होती है।

पहलगाम हमले के गुनाहगारों पर पहला एक्शन, मिट्टी में मिलाया गया आतंकियों का घर


भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। उसने गुरुवार को भारत के साथ शिमला समझौते और अन्य द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित कर दिया, सभी प्रकार के व्यापार पर रोक लगा दी है। हालांकि, पड़ोसी देश के इन फैसलों से भारत को कुछ खास फर्क नहीं पड़ने वाला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…