24 घण्टे ऑनलाइन

भीषण गर्मी से तप रहा है लखनऊ, तेज धूप और उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। आज सुबह से ही सूरज के तेवर तेज रहे हैं। 7 बजे से ही तेज धूप से भयानक गर्मी होने लगी थी। बुधवार का दिन का तापमान जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा था गर्मी…

24GhanteOnline
May 28, 2025
2 min read

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। आज सुबह से ही सूरज के तेवर तेज रहे हैं। 7 बजे से ही तेज धूप से भयानक गर्मी होने लगी थी। बुधवार का दिन का तापमान जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा था गर्मी उतनी ही तेज होती जा रही थी। सुबह के 11बजे से ही इतनी गर्मी और उमस बढ़ से जीना दुश्वार हो गया है।

बता दें कि देश भर में इन दिनों नौतपा चल रहा हैं। नौतपा को देखते हुए ये गर्मी तो लाजमी है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम में उठा पठक जारी रहेगी। प्रदेश में हो रही उमस भरी गर्मी और बादलों की आवाजाही के बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 29 से 31 मई में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी की असकां जताई है। मंगलवार को गर्मी समान्य से थो ज्याद दर्ज किया गया था।

यूपी की जनता को लगेगा 440 वॉल्ट का झटका, जून में बढ़कर आएगा बिल


लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह की उन्होंने बताया कि 29 मई से प्रदेश में दो तीन दिनों तक बूंदाबांदी और तेज हवा चलेगी। इसके अलावा वज्रपात होने के भी आसार हैं।

बता दें कि राजधानी लखनऊ के अलावा अन्य जिलों एटा, आगरा, फिरोजाबाद, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर,बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फरुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बस्ती, कुशीनगर,मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडाएवं के आसपास के इलाकों में जून से ही मानसून आने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें