यूपी में सात PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडेय बनीं लखनऊ की SDM
यूपी में सात पीसीएस अफसरों के तबादले (PSC Transfer) कर दिए गए हैं। निधि पांडेय को उपजिलाधिकारी लखनऊ नियुक्त किया गया है। वह अभी तक जनभवन में कम्पट्रोलर के पद पर थीं। इसी तरह ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त…

यूपी में सात पीसीएस अफसरों के तबादले (PSC Transfer) कर दिए गए हैं। निधि पांडेय को उपजिलाधिकारी लखनऊ नियुक्त किया गया है। वह अभी तक जनभवन में कम्पट्रोलर के पद पर थीं।
इसी तरह ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। संदीप केला को अपर जिलाधिकारी बलरामपुर बनाया गया है। दिनेश चंद्र को बांदा में नगर मजिस्ट्रेड के पर तैनाती दी गई है।
दिव्या ओझा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बरेली बनाया गया है। विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेड गोरखपुर और उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेड प्रयागराज के पद पर नियुक्ति दी गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
