24 घण्टे ऑनलाइन

Meta पर AI चैटबॉट्स को बैन करने का आरोप! लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना

सोशल मीडिया कंपनी मेटा (Meta) पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वह WhatsApp के जरिए अपने AI प्रतिद्वंद्वियों को दबाने की कोशिश कर रही है. कंपनी पर यह आरोप इटली में लगे हैं. इटली के प्रतिस्पर्धा आयोग के अनुसार, Meta ने WhatsApp…

24GhanteOnline
November 30, 2025
3 min read

सोशल मीडिया कंपनी मेटा (Meta) पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वह WhatsApp के जरिए अपने AI प्रतिद्वंद्वियों को दबाने की कोशिश कर रही है. कंपनी पर यह आरोप इटली में लगे हैं. इटली के प्रतिस्पर्धा आयोग के अनुसार, Meta ने WhatsApp की सर्विस पॉलिसी बदलकर AI चैटबॉट कंपनियों को बाहर करने का रास्ता साफ किया है. इससे प्रतिद्वंद्वी AI टूल्स WhatsApp के 37 मिलियन यूजर्स तक नहीं पहुंच पाएंगे. अगर आरोप साबित होते हैं तो कंपनी पर अरबों डॉलर का जुर्माना लग सकता है और Meta पर अस्थायी प्रतिबंध भी लग सकता है.

WhatsApp की नई पॉलिसी से शुरू हुआ विवाद

इटली की एंटीट्रस्ट अथॉरिटी के अनुसार विवाद तब शुरू हुआ जब मेटा ने 15 अक्टूबर 2023 को व्हाट्सएप की सर्विस टर्म्स अपडेट कीं. नई पॉलिसी में साफ कहा गया कि जिन कंपनियों का मुख्य बिजनेस AI है, उन्हें व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफार्म का उपयोग नहीं करने दिया जाएगा. इससे AI चैटबॉट डेवलपर्स को व्हाट्सएप के बड़े यूजर-बेस तक पहुंचने में मुश्किल हो सकती है. इटली का कहना है कि यह कदम उपभोक्ताओं की पसंद सीमित कर सकता है और मार्केट में प्रतिस्पर्धा को नुकसान पहुंचा सकता है.

Meta ने आरोपों को बताया गलत

Meta ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया. व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा कि बिजनेस API को कभी भी AI चैटबॉट सर्विस के लिए डिजाइन नहीं किया गया था. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा बिजनेसों और कस्टमर सपोर्ट के लिए व्हाट्सएप का उपयोग पहले की तरह जारी रहेगा. इसके बावजूद यूरोपीय रेगुलेटर्स को मेटा की सफाई पर भरोसा नहीं है और वे मानते हैं कि पॉलिसी बदले बगैर AI आधारित प्रतिस्पर्धियों को व्हाट्सएप से दूर रखा जा रहा है. इस परिदृश्य में Meta AI का व्हाट्सएप में गहरा एकीकरण भी जांच के दायरे में आ गया है.

जांच तेज, अरबों का जुर्माना संभव

इटली की एजेंसी ने अब औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसमें Meta पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने जैसे कदम भी शामिल हो सकते हैं. इन अस्थायी आदेशों से कंपनी को अपनी बदली हुई पॉलिसी वापस लेने और Meta AI को व्हाट्सएप में आगे इंटीग्रेट करने से रोकने का निर्देश दिया जा सकता है. यूरोपीय नियमों के तहत अगर मेटा दोषी पाई गई तो उसे अपने वैश्विक राजस्व के 10 प्रतिशत तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसी बीच अमेरिका में भी एक खुलासे में Meta पर Instagram-Facebook पर गंभीर जोखिमों को छुपाने के आरोप लगे हैं, जिससे कंपनी पर दबाव और बढ़ गया है.

Tags:meta

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…