24 घण्टे ऑनलाइन

दशहरा के पावन पर्व पर प्रियजनों को भेजे ये खूबसूरत संदेश

विजयदशमी (Dussehra) का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा (Dussehra) का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को…

24GhanteOnline
October 1, 2025
2 min read

विजयदशमी (Dussehra) का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा (Dussehra) का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को लेकर मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम ने रावण और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था।

>> अधर्म पर धर्म की विजय,

असत्य पर सत्य की विजय,

बुराई पर अच्छाई की विजय,

पाप पर पुण्य की विजय,

अत्याचार पर सदाचार की विजय,

क्रोध पर दया, क्षमा की विजय,

अज्ञान पर ज्ञान की विजय,

रावण पर श्रीराम की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

>> फूल खिले, खुशी आपके कदम चूमे,

कभी ना हो दुखों का सामना

धन ही धन आये आपके अंगनां

यही है दशहरे के अवसर पर हमारी मनोकामना।

Happy Dussehra

>> दशहरा एक उम्मीद जगाता है

बुराई के अंत की याद दिलाता है

जो चलता है सच्चाई और अच्छाई की राह पर

वो विजय का प्रतीक बन जाता है।

विजयदशमी की बधाई

>> दशहरे का त्योहार लाए आपके जीवन में खुशियां अपार

प्रभु श्री राम की कृपा से हो आपके जीवन में हो सुख-समृद्धि का वास

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

happy dussehra

>> जैसे प्रभु श्री राम ने की धर्म की स्थापना, अधर्म का नाश

आप भी करें अपने मन में छिपी बुराइयों का सर्वनाश

एक बार फिर से सब मिलकर स्थापित करें रामराज्य

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।