24 घण्टे ऑनलाइन

छठी बार मां बनने वाली है सीमा हैदर, दूसरी बार देगी सचिन के दूसरे बच्चे को जन्म

नोएडा। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider ) एक बार सुर्खियों में है। पिछले साल मार्च में सीमा हैदर और सचिन मीणा के पहले बच्चे का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने मीरा रखा था। अब सीमा एक बार फिर प्रेग्नेंट है और…

24GhanteOnline
December 7, 2025
2 min read

नोएडा। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider ) एक बार सुर्खियों में है। पिछले साल मार्च में सीमा हैदर और सचिन मीणा के पहले बच्चे का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने मीरा रखा था। अब सीमा एक बार फिर प्रेग्नेंट है और सीमा-सचिन के घर पर फिर से किलकारी गूंजने वाली है। इसी साल फरवरी में सीमा (Seema Haider ) सचिन के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है। सीमा ने खुद वीडियो जारी कर अपनी प्रेगनेंसी कंफर्म की है। सीमा ने ये भी बताया कि वह 7 महीने की प्रेग्नेंट है।

सीमा पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थी और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा से शादी रचाई थी। अब वह छठी बार मां बनने वाली है। सीमा ने बताया कि वह फरवरी में बच्चे को जन्म देगी। सीमा हैदर की प्रेगनेंसी को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। ऐसे में उसने वीडियो जारी करते हुए सभी को बता दिया कि वह 7 महीने की प्रेग्नेंट है।

वीडियो में दी प्रेगनेंसी की जानकारी


सीमा हैदर (Seema Haider ) ने अपने यूट्यूब चैनल सीमा-सचिन पर शनिवार को एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें दोनों ने सीमा की प्रेगनेंसी की जानकारी दी। वीडियो में सीमा ने कहा कि मुझे 7वां महीना चल रहा है। मैंने अभी तक यूट्यूब पर नहीं बताया था, लेकिन जिस तरह से चीजें चल रही हैं, सभी को पता है। भगवान ने हमें दोबारा खुशी दी तो हमने स्वीकार कर ली।

सीमा ने बताया कि जब वह अपनी बेटी मीरा के टाइम पर प्रेग्नेंट थी तो उसकी बहुत तबीयत खराब रहती थी, लेकिन इस बार की प्रेगनेंसी में उसकी तबीयत ठीक है। हालांकि, सचिन ने बताया कि सीमा के शरीर में कैल्शियम की कमी हो गई है।

सीमा हैदर भारत में सचिन मीणा की पत्नी बनकर रह रही है। उसने भारतीय नागरिकता लेने के लिए राष्ट्रपति से भी गुहार लगाई है। वहीं सीमा हैदर का पहला पति अपने चारों बच्चों को वापस पाकिस्तान ले जाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। इधर, सीमा हैदर पहले पति के चार बच्चों और सचिन की एक बेटी के बाद अब छठी बार मां बनने वाली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।