24 घण्टे ऑनलाइन

सचिन मीणा के घर गूंजी किलकारी, सीमा हैदर ने दिया बेटी को जन्म

नोएडा। पाकिस्तान से साल 2023 में भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन मीणा (Sachin Meena) के घर किलकारी गूंजी है। सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया है। इस मौके पर सीमा हैदर (Seema Haider) के भाई और वकील एपी सिंह ने…

24GhanteOnline
March 18, 2025
2 min read

नोएडा। पाकिस्तान से साल 2023 में भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन मीणा (Sachin Meena) के घर किलकारी गूंजी है। सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया है।

इस मौके पर सीमा हैदर (Seema Haider) के भाई और वकील एपी सिंह ने बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि पूरे देश और दुनिया के लिए बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि सीमा मीणा और सचिन मीणा के दांपत्य जीवन में उनके यहां सुबह 4 बजे धन लक्ष्मी का आगमन हुआ है। यानी बेटी का जन्म हुआ है। ये भी खुशी की बात है।

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सीमा मीणा (Seema Haider) की डिलीवरी बिल्कुल नॉर्मल हुई है। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पूरे मीणा समाज, पूरे देश और पूरी दुनिया के लिए, जिसमें सभी धर्म, जाति, समुदाय, क्षेत्र और संप्रदाय के लोग जो सीमा और सचिन मीणा से प्यार करते हैं और सनातन धर्म पर विश्वास करते हैं। उनके लिए ये बधाई का विषय है। सीमा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

नामकरण को लेकर कही ये बात


इसके साथ ही उन्होंने सीमा (Seema Haider) और सचिन की बेटी के नामकरण को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि नामकरण की प्रक्रिया के लिए हम आप लोगों से और पूरे देश और दुनिया के लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से अनुरोध करते हैं कि भारतीय बेटी के नाम पर हमें नाम का सुझाव दीजिए, जिससे कि हमें नामकरण के मौके पर सुविधा हो सके, जो नाम ज्यादा आएगा। वही नाम सीमा सचिन-मीणा की बेटी का रखा जाएगा।

सीमा हैदर पांचवीं बार बनेंगी मां, इस दिन देंगी सचिन के बच्चे को जन्म


सीमा ने वकील एपी सिंह को अपना मुंहबोला भाई बनाया है। वही इनका केस भी लड़ रहे हैं। सीमा अपने भैया एपी सिंह को राखी भी बांधती हैं, जिस समय सीमा नेपाल के रास्ते भारत आई थीं।

उस वक्त सचिन और सीमा की लव स्टोरी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी। दोनों को पबजी खेलते हुए प्यार हुआ था। भारत आने के बाद सीमा ने सचिन से हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली थी, जिनके घर पर अब बेटी का जन्म हुआ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।