अब भारत की बहू हूं, मुझे वापस न भेजे..., सीमा हैदर ने पीएम मोदी-सीएम योगी से लगाई गुहार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत से सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है। ऐसे में सभी के मन में एक सवाल हैं कि क्या सीमा हैदर (Seema Haider) को भी वापस पाकिस्तान भेजा जाएगा। इसी क्रम में अब सीमा हैदर का वीडियो सामने…
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत से सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है। ऐसे में सभी के मन में एक सवाल हैं कि क्या सीमा हैदर (Seema Haider) को भी वापस पाकिस्तान भेजा जाएगा। इसी क्रम में अब सीमा हैदर का वीडियो सामने आया है। इसमें वो पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील करती नजर आईं। कहा- मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं। मुझे वापस न भेजा जाए।
दो साल पहले पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते होते हुए अवैध रूप से भारत में आई। फिलहाल वो गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा गांव में सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है।
सीमा (Seema Haider) ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसमें एक व्यक्ति उससे कुछ पूछता है। इस पर सीमा कहती है- मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती सर। इसके बाद वह व्यक्ति पूछता है कि मोदी (प्रधानमंत्री) जी से क्या गुहार लगाना चाहेंगी? इस पर सीमा को यह कहते सुना जा सकता है- मैं यही गुहार लगाना चाहूंगी मोदी जी और योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से कि मैं इनकी शरण में हूं, मैं इनकी अमानत हूं। बेटी पाकिस्तान की थी, लेकिन बहू भारत की हूं। मुझे यहां रहने दिया जाए।
सीमा हैदर नहीं जाएगी पाकिस्तान, वकील एपी सिंह ने दिया बड़ा बयान
इसी साल यानि 2025 में सीमा (Seema Haider) ने 18 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की निवासी सीमा मई 2023 में कराची में अपने घर को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। उसने जुलाई में उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा इलाके में 27 वर्षीय सचिन के साथ रहते पकड़ा। दोनों 2019 में ऑनलाइन गेम खेलते समय संपर्क में आए थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
