जिंदगी पर असर डालता हैं सपने में पानी से जुड़ी इन चीजों को देखना
रात को सोते समय मनुष्य अवचेतन अवस्था में पहुंच जाता हैं और इस दौरान वह सपने (Dreams) देखने लगता हैं। सपने किसी भी प्रकार के हो सकते हैं जो सुबह होते-होते कई बार इंसान भूल भी जाता हैं। स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपने का…
रात को सोते समय मनुष्य अवचेतन अवस्था में पहुंच जाता हैं और इस दौरान वह सपने (Dreams) देखने लगता हैं। सपने किसी भी प्रकार के हो सकते हैं जो सुबह होते-होते कई बार इंसान भूल भी जाता हैं। स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपने का अपना महत्व और मतलब होता हैं। खासतौर से जो सपने (Dreams) ब्रह्म मुहूर्त में देंखे वे जीवन पर गहरा असर डालते हैं। इन सपनों में कुछ का शुभ तो कुछ का अशुभ प्रभाव पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पानी से जुड़े होते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
यदि सपने में दिखे कुएं का पानी
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में कुएं का पानी दिखाई देता है तो ये आपके लिए शुभ संकेत है। सपने में कुएं का पानी देखना अचानक धन प्राप्ति के संकेत देता है। यदि कुएं में आपने साफ पानी देखा है तो इसका अर्थ है आपको नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलने वाली है।
साफ पानी देखना
यदि सपने में आपको साफ पानी दिखाई दे, तो इसका अर्थ है कि आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही इसका एक अन्य अर्थ यह भी है कि आपको आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की भी मिलेगी।
सपने में नजर आए अगर बारिश
स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर आपको सपने में बारिश नजर आती है तो यह करियर की दृष्टि से शुभ फल देने वाला सपना माना जाता है। सपने में बारिश देखने का अर्थ है कि आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। इस सपने का एक अर्थ यह भी है कि भविष्य में आपके घर में लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।
सपने में नदी देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में नदी नजर आती है तो इसका तात्पर्य है कि आपको शीघ्र ही कोई शुभ फल प्राप्त होने वाला है। यदि आप स्वयं को नदी में तैरता देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
