24 घण्टे ऑनलाइन

सपने में दिखे ये चीजें, तो समझ जाइए बदलने वाला है आपका भाग्य

सोते समय हर व्यक्ति सपने (Dreams) देखता है। यह एक सामान्य घटना है। लेकिन कई बार हम कुछ ऐसे सपने देखते हैं, जिनका अर्थ हम समझ नहीं पाते हैं। हर सपना कोई न कोई संकेत जरूर देता है। ये संकेत भविष्य से जुड़े होते हैं। आज हम…

24GhanteOnline
September 5, 2025
2 min read

सोते समय हर व्यक्ति सपने (Dreams) देखता है। यह एक सामान्य घटना है। लेकिन कई बार हम कुछ ऐसे सपने देखते हैं, जिनका अर्थ हम समझ नहीं पाते हैं। हर सपना कोई न कोई संकेत जरूर देता है। ये संकेत भविष्य से जुड़े होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही लकी माने जाते हैं। इनका अर्थ होता है कि जल्द ही आपकी किस्मत बदलने वाली है। कुछ सपने काफी अच्छे होते हैं, तो कई सपने डरावने होते हैं। हम अक्सर सपने में कुछ ऐसा देख लेते हैं, जिनका दिखना बहुत अशुभ माना जाता है। ये आपको भविष्य में होने वाली घटनाओं के लिए सचेत करते हैं।

उबलता दूध देखना


यदि आप सपने (Dreams) में उबलता हुआ दूध देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि भविष्य में आपके साथ कोई शुभ घटना होने वाली है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, उबलता हुआ दूध व्यक्ति की तरक्की की ओर इशारा करता है। वहीं, यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो यह पूरे होने के संकेत होते हैं।

सपने (Dreams)  में शंख देखना


शंख को हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना गया है। कहा जाता है कि शंख में मां लक्ष्मी का वास होता है। यदि आप सपने (Dreams) में शंख देखते हैं, तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने देखना एक दुर्लभ घटना होती है। इस सपने का अर्थ होता है कि मां लक्ष्मी जल्द ही आप पर अपनी कृपा बरसाने वाली हैं।

धन लाभ के संकेत


यदि आप सपने (Dreams) में कोई सिक्का गिरते हुए देखते हैं या फिर खुद को सिक्का ढूंढते हुए देखते हैं, तो यह सपना धन लाभ की ओर इशारा करता है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है। यदि आप सपने में स्वर्ण देखते हैं, तो यह इस बात की ओर संकेत करता है कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। यह बहुत ही शुभ होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…