24 घण्टे ऑनलाइन

जीवन में समस्याओं से घिरने का संकेत देता हैं सपने में इनका दिखना

हर कोई रात को सोते समय सपने (Dreams) देखता हैं जो बेहद अलग दुनिया होती हैं और जब उठते हैं तो उस दुनिया की चीजें याद नहीं रहती हैं। देखा जाता हैं कि सुबह उठने के बाद सपना अच्छी तरह से याद नहीं रह पाता हैं। लेकिन मन में…

24GhanteOnline
June 14, 2026
3 min read

हर कोई रात को सोते समय सपने (Dreams) देखता हैं जो बेहद अलग दुनिया होती हैं और जब उठते हैं तो उस दुनिया की चीजें याद नहीं रहती हैं। देखा जाता हैं कि सुबह उठने के बाद सपना अच्छी तरह से याद नहीं रह पाता हैं। लेकिन मन में सपने को लेकर जिज्ञासा जरूर उठती हैं कि उसका क्या तात्पर्य हो सकता हैं। ऐसे में स्वप्न शास्त्र आपकी मदद कर सकता हैं जो बताता हैं कि आपके द्वारा देखे गए सपने (Dreams) किस तरह आपके जीवन को प्रभावित करेंगे। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे सपनों (Dreams) की जानकारी लेकर आए हैं जिसमें जीव-जंतु दिखाई देते हैं और वे जीवन में समस्याओं से घिरने का संकेत देते हैं।

सपने (Dreams)  में खटमल देखना

यदि आप सपने में खटमल देखते हैं तो यह भी शुभ नहीं माना जाता है। सपने (Dreams) में खटमल देखने का मतलब होता है कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। सपने में चमगादड़ देखना भी बहुत अशुभ संकेत माना जाता है। यह नकारात्मक शक्तियों का आभास कराता है।

सपने (Dreams) में बिल्ली देखना

मान्यता है कि यदि बिल्ली रास्ता काट जाए तो उस काम में रुकावट आने लगती है। इसी तरह से सपने (Dreams)  में बिल्ली को देखना भी शुभ नहीं माना जाता है। खासतौर पर यदि आप सपने में काली बिल्ली देखते हैं या फिर बिल्लियों को लड़ते हुए देखते हैं तो यह अशुभ संकेत होता है। सपने में बिल्लियों को लड़ते हुए देखना आपके मित्रों से झगड़े का संकेत देता है। सपने में सफेद बिल्ली देखना भी धन हानि का संकेत देता है।

सपने (Dreams) में खूंखार जानवर देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खूखांर जंगली जानवरों का दिखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। यदि आप सपने में किसी खूंखार जानवर को देखते हैं तो यह सेहत से जुड़ी गंभीर परेशानी होने का संकेत माना जाता है। सपने में यदि किसी जंगली जानवर में आपके ऊपर हमला किया किया है तो यह किसी बड़ी परेशानी की ओर संकेत देता है। इससे आने वाले समय में आपके माता-पिता को कोई समस्या हो सकती है या फिर किसी करीबी से धोखा मिल सकता है।

सपने (Dreams)  में बहुत सारी चींटियां देखना

यदि आपको सपने (Dreams) में बहुत सारी चींटियां एक साथ दिखाई देती हैं तो यह भी अशुभ संकेत माना जाता है। ये आपको जीवन में परेशानियों से घिरने का संकेत होता है। सपने में छिपकली देखना आपको शत्रु की वजह से हानि होने का संकेत देता है। इसी तरह यदि आप सपने में सांप-और नेवले को लड़ते हुए देखते हैं तो यह कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसने का संकेत देता है।

सपने (Dreams)  में टिड्डी दल देखना

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आप सपने (Dreams) में टिड्डी दल देखते हैं तो यह व्यापार में हानि होने का संकेत देता है। यदि आपको ऐसा सपना आता है तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए और अपने व्यापार संबंधित मामलों पर बहुत ही सोच-विचार करके निर्णय लेना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…