24 घण्टे ऑनलाइन

घर में लगाएं ये पौधा, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

सनातन धर्म में कमल के फूल का विशेष महत्व है। देवी लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत प्रिय है। कमल के पुष्प कई प्रकार के होते हैं। हालांकि सबसे दुलर्भ और शुभ फूल ब्रह्म कमल (Brahma Kamal ) है। ब्रह्म कमल का फूल साल में एक बार…

24GhanteOnline
January 11, 2025
2 min read

सनातन धर्म में कमल के फूल का विशेष महत्व है। देवी लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत प्रिय है। कमल के पुष्प कई प्रकार के होते हैं। हालांकि सबसे दुलर्भ और शुभ फूल ब्रह्म कमल (Brahma Kamal ) है। ब्रह्म कमल का फूल साल में एक बार आता है। वह भी 4 से 5 घंटे के लिए। जो व्यक्ति ब्रह्म कमल के फूल को खिलते हुए देखता है। उसे भाग्य का आशीर्वाद मिलता है। जिसके घर में ब्रह्म कमल फूल खिलता है। वहां मां लक्ष्मी सदैव निवास करती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म कमल (Brahma Kamal ) का अधित महत्व है। यदि आप घर में ब्रह्म कमल का पौधा लगाते हैं तो कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ब्रह्म कमल को भगवान ब्रह्मा का रूप माना जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव ने ब्रह्म कमल से जल छिड़ककर भगवान गणेश को पुनर्जीवित किया था। इसलिए इस पुष्प को जीवनदायी माना जता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप महादेव को ब्रह्म फूल चढ़ाते हैं, तो आपको तुरंत फल मिलेगा।

घर में ब्रह्म कमल (Brahma Kamal ) लगाएं


घर में ब्रह्म कमल का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। जिस घर में यह फूल खिलता है। वहां सुख-समृद्धि आती है। यह फूल देवी लक्ष्मी को प्रिय है। इसलिए घर के सभी सदस्यों को उन्नति मिलने की संभावना रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस फूल की पंखुड़ियों से अमृत की बूंदें टपकती हैं। जिससे सकारात्मक माहौल बना रहता है।

कई बीमारियों को दूर करने में उपयोगी


ब्रह्म कमल के फूल में औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह कैंसर, सर्दी-खांसी और थकान को दूर करने में सहायक है। यह रक्त को शुद्ध करता है। हालांकि इसका अभी तक वैज्ञानिक आधार नहीं है।

कैसे घर में लगाएं ब्रह्म कमल (Brahma Kamal )?


सबसे पहले सादे मिट्टी और गाय के गोबर को मिलाकर खाद तैयार कर लें। इसके बाद मिट्टी का गमला लें। उसमें इस खाद को डाल दें। इसके बाद ब्रह्म कमल का पौधा लें। इसें तीन से चार इंच की गहराई पर लगाएं। पर्याप्त मात्रा में पानी डालें।

ध्यान रखें कि गमला ऐसी जगह पर रखें। जहां सूर्य की रोशनी कम आती हो। अत्यधिक धूप ब्रह्म कमल के लिए हानिकारक है। यह ठंडी जगहों पर अच्छे से उगता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…