24 घण्टे ऑनलाइन

दिवाली पर इस जानवर का दिखना होता है शुभ, कारोबार में मिलेगी सफलता

वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली (Diwali) पर लक्ष्मी पूजन के दिन छिपकली देखना शुभ संकेत माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह भविष्य में होने वाली शुभ घटनाओं की तरफ इशारा करता है। कहा जाता है कि, यदि दिवाली के दिन…

24GhanteOnline
October 20, 2025
2 min read

वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली (Diwali) पर लक्ष्मी पूजन के दिन छिपकली देखना शुभ संकेत माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह भविष्य में होने वाली शुभ घटनाओं की तरफ इशारा करता है। कहा जाता है कि, यदि दिवाली के दिन दीपर पर आपको छिपकली (Lizard) के दर्शन होते है, तो मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न है और जल्द ही आपको सुख-समृद्धि और वैभव प्रदान करेंगी। साथ ही इसका अर्थ है कि आपका पूरा साल धन-धान्य से परिपूर्ण होगा।

दिवाली (Diwali) पर छिपकली (Lizard) दिखने पर संकेत


- वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि दिवाली (Diwali) की रात आपको घर के मंदिर में छिपकली (Lizard) दिखे तो यह शुभ संकेत है। यह दर्शाता है कि, मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न है और शीघ्र आपको अकूत धन-संपत्ति प्रदान करेंगी। यह संकेत अकस्मात अमीर बनने की तरफ आपको ले जा सकता है। अथवा कारोबार में बड़ा लाभ होगा।

- दिवाली की रात्रि में घर में पूजा के दौरान छिपकली (Lizard) दिखना भी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि, ऐसा होने पर मां लक्ष्मी की कृपा से आप और आपके परिवार पर धन-धान्य की बारिश होने वाली है। साथ ही आने वाला साल सुख, समृद्धि और वैभव के साथ गुजरने वाला है।

- बेहद कम लोग जानते है कि, यदि दिवाली के दिन आपके सिर पर छिपकली गिर जाए तो यह शुभ संकेत होता है। लेकिन, ध्यान रखें छिपकली में जहर होता है, यदि वह गिरे तो उसके तुरंत बाद स्नान करें और दूसरे कपड़े पहनें। इसके पश्चात जरूरतमंदों को दान दें और मां लक्ष्मी से इच्छा पूर्ति का वर मांगे।

- यदि आपको दिवाली की रात दीपर पर छिपकली दिखें, तो उसे लक्ष्मी मां के आगमन का संकेत मानें। ऐसी स्थिति में छिपकली पर कुमकुम-चावल छिड़कें और 'ऊँ महालक्ष्मयै नमः' मंत्र का जाप करें। इसके पश्चात अपनी मनोकामना को मन ही मन दोहराएं। इससे शीघ्र आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।