24 घण्टे ऑनलाइन

जब सपने में दिखे गाय , इस बात के मिलते हैं संकेत

रात में सोते समय सपने (Dream) आना आम बात है, लेकिन स्वप्न शास्त्र में सपनों की व्याख्या विस्तार से की गई है। स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार, सपने में दिखाई देने वाली हर चीज भविष्य में होने वाली घटना का संकेत…

24GhanteOnline
January 8, 2026
2 min read
जब सपने में दिखे गाय , इस बात के मिलते हैं संकेत

रात में सोते समय सपने (Dream) आना आम बात है, लेकिन स्वप्न शास्त्र में सपनों की व्याख्या विस्तार से की गई है। स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार, सपने में दिखाई देने वाली हर चीज भविष्य में होने वाली घटना का संकेत देती है। इसमें कुछ चीजें नकारात्मक तो कुछ चीजें सकारात्मक व शुभ संकेत देती है। कुछ पवित्र मानी जानी वाली चीजें जैसे गीता, गाय और गंगा यदि सपने में दिखाई देती है तो इस काफी शुभ माना जाता है। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं पंडित प्रभु दयाल दीक्षित

जब सपने (Dream) में दिख जाए गंगा नदी


हिंदू धर्म में गंगा नदी को मां का दर्जा मिला हुआ है। पौराणिक मान्यता में भी गंगा नदी को काफी पवित्र नदी माना गया है। सपने में यदि गंगा नदी दिखाई देती है तो यह बहुत भाग्यशाली माना जाता है।

सपने (Dream) में भी यदि आप खुद को गंगा नदी में स्नान करते हुए देखते हैं तो इससे सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। यह इस बात का संकेत है तो आपके कष्ट जल्द ही खत्म होने वाले हैं और आपका शुभ समय शुरू होने वाला है।

सपने (Dream) में गौ माता के दर्शन


हिंदू धर्म में गाय को भी माता के रूप में पूजा जाता है। यदि सपने (Dream) में गाय दिखाई देती है तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि जल्द ही आपकी किस्मत चमकने वाली है। घर में सुख, शांति और समृद्धि आ सकती है। परिवार की आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।

सपने (Dream) में गीता ग्रंथ को देखना


सनातन धर्म में गीता को सबसे पवित्र ग्रंथ माना गया है। नींद के दौरान यदि गीता ग्रंथ दिखाई दे या आप गीता पढ़ते हुए या छूते हुए या खुद को गीता पाठ सुनते हुए देखें तो तो अच्छा माना जाता है।

ऐसे लोगों पर भगवान कृष्ण की कृपा बरस सकती है। जीवन में प्रेम की प्राप्ति होगी। किसी बड़े संकट से मुक्ति मिल सकती है। लंबे समय से चल रहे विवादों का निराकरण होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…