धनतेरस पर इस कीड़े का दिखना होता है शुभ, मां लक्ष्मी के आगमन का है संकेत
हिंदू धर्म में दिवाली की तरह धनतेरस (Dhanteras) के पर्व का काफी महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में इस त्योहार का खास महत्व है। इस दिन कुछ घटनाएं शुभ संकेत देती है। खासतौर पर इस दिन कनखजूरा (Centipedes) दिखना कल्याणकारी होता…
24GhanteOnline
October 15, 20252 min read
हिंदू धर्म में दिवाली की तरह धनतेरस (Dhanteras) के पर्व का काफी महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में इस त्योहार का खास महत्व है। इस दिन कुछ घटनाएं शुभ संकेत देती है। खासतौर पर इस दिन कनखजूरा (Centipedes) दिखना कल्याणकारी होता है। तो आइए जानते हैं धनतेरस के दिन कनखजूरे का दिखना क्या संकेत देता है।
उत्तर-पूर्व दिशा में दिखे कनखजूरा (Centipedes)
अगर किसी जातक को धनतेरस (Dhanteras) के दिन कनखजूरा दिखता है तो इसके अलग-अलग मतलब होते हैं। वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर-पूर्व दिशा को पवित्र माना गया है। इस दिशा में भगवान का वास होता है। अगर धनतेरस के दिन इस स्थान पर कनखजूरा दिख जाए, तो यह शुभ संकेत है। इस स्थान पर कनखजूरे का दिखना धन आगमन का संकेत है। यदि आपने ईशान कोण में मंदिर रखा है। वहीं, आपको घर के मंदिर के पास कनखजूरा दिखाई दे तो यह देवी लक्ष्मी के प्रसन्न होने का संकेत है।
किचन में दिख जाएं कनखजूरा (Centipedes)
पूर्व और दक्षिण दिशा के मध्य में जो स्थान होता है उसे आग्नेय कोण कहते है। इस स्थान के स्वामी अग्नि हैं। यह स्थान बहुत गर्म होता है। इस स्थान पर सूरज की किरणें देर से पहुंचती है। इस दिशा में मंदिर नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में किचन होने अच्छा होता है। रसोईघर में कनखजूरों का निकलना आम है। अगर आपको इस दिशा में कनखजूरा दिखे तो यह शुभ संकेत है। ऐसा होने पर रुका हुआ पैसा प्राप्त होता है।
एक साथ दो कनखजूरे (Centipedes) दिखना
एक साथ दो कनखजूरे (Centipedes) दिखने का अर्थ है कि देवी लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का घर में वास है। इस स्थिति में जातक को धन की कमी नहीं होती है। धनतेरस के दिन कनखजूरा घर के अंतर प्रवेश करता नजर आए तो ये देवी लक्ष्मी के आगमन को संकेत है। वहीं, इस दिन कनखजूरा पैसों पर चढ़ जाए को इसे बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा होने से धन कमाने के नए मौके मिलते हैं।
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
