'भाईजान' के घर की सुरक्षा बढ़ी, गैलक्सी अपार्टमेंट में हुए ये बड़े बदलाव
सलमान खान (Salman Khan) लंबे वक्त से काला हिरण मामले में लॉरेंस बिश्नोई के टारगेट पर हैं। साल 2024 में कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इतना ही नहीं, उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही…

सलमान खान (Salman Khan) लंबे वक्त से काला हिरण मामले में लॉरेंस बिश्नोई के टारगेट पर हैं। साल 2024 में कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इतना ही नहीं, उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही पूरा खान परिवार परेशान था। यूं तो सलमान खान की सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई है। पर नए साल की शुरुआत में ही सुरक्षा इंतजाम को और पुख्ता कर लिया गया है। अब उनके गैलक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में बुलेट प्रूफ ग्लास लगाए गए हैं।
सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा को देखते हुए उनके घर गैलक्सी अपार्टमेंट में यह बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा गैलक्सी अपार्टमेंट के हर किनारे पर हाई सिक्योरिटी ट्रेसर भी लगाए गए हैं। जानिए क्या-क्या बदलाव हुए हैं।
दरअसल सलमान खान (Salman Khan) के घर की बालकनी में बुलेट प्रूफ कांच की दीवार बनाई गई है। यह वही बालकनी है, जहां से सलमान खान खड़े होकर ईद, दीवाली और अपने जन्मदिन पर सैंकड़ो फैन्स का शुक्रिया अदा करते हैं। पर उनकी और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए इसे अब बुलेट प्रूफ कांच की दीवार लगाकर बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही खिड़कियों पर भी बुलेट प्रूफ कांच लगाए गए हैं। इसके अलावा कुछ और हाई टेक सिक्योरिटी के इक्विपमेंट भी इंस्टॉल किए गए हैं।
घर के सामने बनाई गई पुलिस चौकी
फिलहाल एक तरफ ही बुलेट प्रूफ ग्लास लगाया गया है। दूसरी तरफ अब भी काम जारी है। साथ ही हाई सिक्योरिटी ट्रेसर भी लगाए गए हैं। सलमान खान की सुरक्षा के लिए घर के बाहर हाई रेजोल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। साथ ही पुलिस ने घर के ठीक सामने चौकी बना ली है।दरअसल बाबा सिद्दीकी हत्या के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 85 दिन बाद सोमवार को 4590 पन्ने का आरोप पत्र मकोका कोर्ट में दायर किया। यह आरोप पत्र अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार 26 आरोपियों और 3 फरार आरोपियों के खिलाफ दायर किया गया है। आरोपियों के नाम बताए गए है- शुभम लोनकर, जीशान अख्तर और अनमोल बिश्नोई। इसके अलावा आरोप पत्र में कुल 180 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।
राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ी चूक, चश्मे में लगे कैमरे से खींच रहा था परिसर की फोटो
दरअसल सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर बीते साल 14 अप्रैल को 5 राउंड फायरिंग की गई थी। जिसके कुछ महीने बाद सलमान के करीबी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी की हत्या भी कर दी गई थी। उसके बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
