सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। जिसमें तीन नक्सलियों के मारे जाने की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। जिसमें तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। एसपी सुकमा किरण चव्हाण ने जानकारी दी है कि तीन नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह बीजापुर और सुकमा के बॉर्डर पर जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें रिजर्व बैंक गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स और जनरल स्टाफ की कोबरा यूनिट के जवान शामिल हैं।
सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, “सुकमा में सुरक्षा बलों को अपने अभियान में सफलता मिली है। आज वहां से 3 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। वहां सर्च ऑपरेशन जारी है।”
इससे पहले 4 जनवरी को भी सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ इलाके में मुझभेड़ के दौरान पांच नक्सलियों को मार गिराया था। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान में पांचों केशव बरामद किए गए थे। इस एनकाउंटर में एक जवान भी शहीद हुआ था।
अबूझमाड़ मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार व नक्सल सामग्री बरामद
इसके बाद 6 जनवरी को कुटरू के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौटे सुरक्षाबलों की एक गाड़ी को निशाना बनाया, जिसमें एक ड्राइवर समेत 8 जवान बलिदान हो गए थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
