अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान शहीद
बस्तर। छतीसगढ़ के दक्षिणी अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों (Naxalites) के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के जवानों ने चार वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान भीं शहीद हुआ है। नक्सलियों…
बस्तर। छतीसगढ़ के दक्षिणी अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों (Naxalites) के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के जवानों ने चार वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान भीं शहीद हुआ है। नक्सलियों को चार जिलों की पुलिस ने घेर लिया है। दोनों ओर से कल शाम से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मौके से पुलिस ने एके-47 और एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस को इस इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों (Naxalites) के इकट्ठा होने की जानकारी मिली थी।
दक्षिणी अबूझमाड़ के जंगलों में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिले की ज्वाइंट पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह इलाका नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर है। यहां कल यानी शनिवार शाम 6 बजे से मुठभेड़ जारी है। डीआरजी और एसटीएफ के जवान भी मोर्चा संभाले हुए हैं।
महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगा अतीक का पोस्टर, माफिया के हत्यारों को बताया ‘देवदूत’
मुठभेड़ में जवानों ने 4 वर्दीधारी नक्सली मार गिराए हैं। वहीं, नक्सलियों की ओर से हुई फायरिंग में दंतेवाड़ा डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए हैं।
4 नक्सली (Naxalites) ढेर
बस्तर आईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यहां बड़ी सफलता की संभावना है। उन्होंने रविवार सुबह 8 बजे जारी मुठभेड़ की अपडेट जानकारी देते हुए बताया कि जिला नारायणपुर और दंतेवाड़ा के दक्षिणी अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद है। जवाबी कार्रवाई में चार नक्सलियों को मार गिराया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
