सिर्फ इतने रुपए में मिल रही सेकेंड-हैंड Hyundai i20, हाथ से निकल न जाए ये मौका
नई Hyundai i20 खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट सिर्फ 3 लाख तक है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, इस प्राइस में आप लोगों को नई तो नहीं लेकिन Second Hand Car जरूर मिल जाएगी. हम आज आप लोगों को बताएंगे कि कैसे आप लोग 3 लाख से कम…
नई Hyundai i20 खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट सिर्फ 3 लाख तक है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, इस प्राइस में आप लोगों को नई तो नहीं लेकिन Second Hand Car जरूर मिल जाएगी. हम आज आप लोगों को बताएंगे कि कैसे आप लोग 3 लाख से कम कीमत में हुंडई की इस पॉपुलर हैचबैक को खरीद सकते हैं. दरअसल, बहुत से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स हैं जहां आपको Used Cars बहुत ही कम कीमत में मिल जाएंगी, लेकिन 3 लाख से कम में ये गाड़ी किस प्लेटफॉर्म पर मिल रही है? आइए जानते हैं.
Hyundai i20 है कितनी पुरानी?
स्पिनी पर जानकारी के मुताबिक, इस हैचबैक का 2013 Sportz 1.2 मॉडल 2.77 लाख रुपए में बेचा जा रहा है. इस प्राइस में ये गाड़ी दिल्ली के रोहिणी इलाके में मिल रही है, दिल्ली में पेट्रोल कार को 15 साल तक चलाया जा सकता है. इसका मतलब ये हुआ कि पेट्रोल (मैनुअल) इंजन के साथ आने वाली इस गाड़ी को आप 2028 तक चला सकते हैं. ध्यान दें कि इस कार को 33000 किलोमीटर चलाया जा चुका है.
OLX पर इतनी है कीमत
हुंडई i20 का 2013 Magna Plus वेरिएंट सीएनजी ऑप्शन और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ OLX पर 2 लाख 95 हजार रुपए में मिल रहा है. ये गाड़ी Gotri, Vadodara इलाके में बिक्री के लिए उपलब्ध है और इस गाड़ी को सेकंड ओनर द्वारा बेचा जा रहा है. OLX पर पोस्ट के मुताबिक, ये गाड़ी 74000 किलोमीटर चलाई जा चुकी है.
Cars24 पर इतनी है कीमत
यूज्ड कार बेचने वाले इस प्लेटफॉर्म पर हुंडई की इस कार का Hyundai i20 2016 Magna मॉडल 2.94 लाख रुपए में बेचा जा रहा है. ये गाड़ी इस कीमत में ग्रेटर नोएडा (यूपी) में बिक्री के लिए उपलब्ध है. सेकंड ओनर द्वारा बेची जा रही इस कार 60947 किलोमीटर चलाया जा चुका है.
ध्यान दें: ये खबर जानकारी के लिए है, यूज्ड कार लेने से पहले कार की कंडीशन और डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करें. बिना डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई किए और कार पर पेंडिंग चालान का स्टेट्स चेक किए पेमेंट करने की गलती न करें.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
