सेकेंड हैंड कार खरीदनी है? इन तरीकों से होगी मोटी बचत
साल 2025 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए शानदार साबित हुआ. GST 2.0 की वजह से कारों (Car) की कीमतों में बेतहाशा कटौती देखने को मिली. इसके बाद सितंबर से बिक्री में जबरदस्त उछाल आया. कीमत में कटौती के बावजूद कई कंपनियां नई…

साल 2025 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए शानदार साबित हुआ. GST 2.0 की वजह से कारों (Car) की कीमतों में बेतहाशा कटौती देखने को मिली. इसके बाद सितंबर से बिक्री में जबरदस्त उछाल आया. कीमत में कटौती के बावजूद कई कंपनियां नई कारों पर डिस्काउंट देती रहीं. हालांकि, नई कार (New Car) खरीदने हर किसी के लिए संभव नहीं है. बजट एक बड़ा मुद्दा है.
अगर आप कम बजट में एक अच्छी सेकेंड हैंड कार (Second Hand Car) खरीदना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म्स और जरूरी टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जहां आप पुरानी गाड़ियों को अच्छे ऑफर के साथ खरीद सकते हैं.
यहां मिल सकती हैं कारें
यूज्ड कार (Used Car) बेचने वाले प्लेटफॉर्म कार्स 24 पर गाड़ियों पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल सकता है. वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, चुनिंदा गाड़ियों पर 1.8 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा तुरंत फाइनेंस की सुविधा और लाइफटाइम वारंटी जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं. इसी तरह स्पिनी पर आप 5 लाख रुपये तक की सभी सेकेंड हैंड कारों पर कम ब्याज दर और बजट-फ्रेंडली EMI के साथ यूज्ड कार लोन का फायदा उठा सकते हैं. मारुति सुजुकी के ट्रू-वैल्यू और महिंद्रा के फर्स्ट च्वॉइस जैसे प्लेटफॉर्म पर भी खरीदारी के बाद डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप सेकेंड हैंड कार (Car) खरीदना चाहते हैं, तो पहले बजट तय करना जरूरी है. इसके बाद भरोसेमंद प्लेटफॉर्म या डीलर का चुनाव करें. कार की सर्विस हिस्ट्री, ओडोमीटर रीडिंग और ओनरशिप डिटेल्स जरूर जांचें. कोशिश करें कि कार ज्यादा पुरानी न हो और उसका माइलेज सीमित हो. टेस्ट ड्राइव लेना इस प्रोसेस का अहम हिस्सा है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इंजन की आवाज, ब्रेक, क्लच और सस्पेंशन पर ध्यान दें. जरूरत पड़े तो किसी भरोसेमंद मैकेनिक से कार की जांच भी करवा सकते हैं. इससे भविष्य में आने वाले बड़े खर्च से बचा जा सकता है.
पेपरवर्क में दिखाएं समझदारी
पेपरवर्क भी बेहद जरूरी है. आरसी ट्रांसफर, इंश्योरेंस ट्रांसफर और नो ड्यूज सर्टिफिकेट सही तरीके से पूरा कराएं. अगर कार फाइनेंस पर ली गई थी, तो बैंक से एनओसी जरूर लें. सभी कागजात सही होने से बाद में किसी कानूनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. कुल मिलाकर, नए साल में सेकेंड हैंड कार खरीदना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है. सही जांच, सही प्रोसेस और थोड़ी सावधानी से आप अच्छी कार खरीद सकते हैं और नई कार के मुकाबले काफी पैसे भी बचा सकते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
