24 घण्टे ऑनलाइन

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

सर्दी हो या गर्मी चेहरे पर पॉल्यूशन और धूल मिट्टी का असर साफ जाहिर होता है। इस डस्ट और पॉल्यूशन से अगर चेहरे को बचाया नहीं जाए तो चेहरा पर टैनिंग के साथ-साथ डेड स्किन (Dead Skin) भी दिखने लगती है। चेहरे को एक्सफोलिएट…

24GhanteOnline
August 27, 2026
2 min read
किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

सर्दी हो या गर्मी चेहरे पर पॉल्यूशन और धूल मिट्टी का असर साफ जाहिर होता है। इस डस्ट और पॉल्यूशन से अगर चेहरे को बचाया नहीं जाए तो चेहरा पर टैनिंग के साथ-साथ डेड स्किन (Dead Skin) भी दिखने लगती है। चेहरे को एक्सफोलिएट करने के लिए जरुरी है कि चेहरे पर असरदार स्क्रब (Scrub ) का इस्तेमाल करें। ऐसा स्क्रब जो आपके चेहरे को नुकसान भी नहीं पहुंचाए। स्किन को साफ करने के साथ ही स्किन में निखार भी लाएं।

रोटी का स्क्रब (V) ऐसा बेस्ट स्क्रब है जो आपके चेहरे को एक्सफोलिएशन करने में मदद करेगा। आइए जानते है कि रोटी के स्क्रब को चेहरे पर कैसे लगाएं और इससे स्किन को क्या-क्या फायदे पहुंचेंगे।

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो बासी रोटी लीजिए और उसके साथ मलाई मिला कर चेहरे पर इस्तेमाल कीजिए। आप मलाई और रोटी के स्क्रब से स्किन को एक्सफोलिएट कर सकती है। बासी रोटी का स्क्रब स्किन के पोर्स में जमा गंदगी और ब्लैकहेड्स को बाहर निकालता है। ऑइली स्किन है या फिर चेहरे पर पिपंल आते हैं तो यह स्क्रब स्किन पोर्स में जमा तेल भी निकल देता है और स्किन भी साफ हो जाती है।

एक बासी रोटी को बारीक कर के पीस लें। इसमें एक छोटी चम्मच मलाई, एक चुटकी हल्दी और आधा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें और चेहरे पर लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।