24 घण्टे ऑनलाइन

DPS जैसे स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान शुरू

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सोमवार को कई स्कूलों को बम (Bomb Threats) से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद दहशत फैल गई। पुलिस ने स्कूलों को तुरंत खाली कराया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।…

24GhanteOnline
August 18, 2025
1 min read

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सोमवार को कई स्कूलों को बम (Bomb Threats) से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद दहशत फैल गई। पुलिस ने स्कूलों को तुरंत खाली कराया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। ये धमकियां स्कूलों को ईमेल से भेजीं गईं थीं।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी पर शुरुआती तलाशी में उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस टीमें अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ईमेल कहां से आया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।

ये धमकियां डीपीएस द्वारका, मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल (सेक्टर 4, द्वारका) और श्रीराम वर्ल्ड स्कूल (सेक्टर 10, द्वारका ) सहित कई स्कूलों को भेजी गईं। स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अभिभावकों को बच्चों को वापस बुलाने के लिए के लिए संदेश भेजे और उन्हें स्कूल की तरफ से सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का आश्वासन दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…