24 घण्टे ऑनलाइन

भारी बारिश से यूपी में हाहाकार, लखनऊ सहित इन जिलों में मिडिल स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है, और भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए…

24GhanteOnline
August 8, 2025
3 min read
भारी बारिश से यूपी में हाहाकार, लखनऊ सहित इन जिलों में मिडिल स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है, और भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मिडिल स्कूलों को बंद (Schools Closed) करने का फैसला लिया है।

लखनऊ की जिलाधिकारी विशाख जी ने आज, 8 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, अशासकीय, सहायता प्राप्त, निजी, और सभी बोर्ड (सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड आदि) से संबद्ध स्कूलों में छुट्टी (Schools Holiday) की घोषणा की है।

लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश ने सड़कों पर जलभराव और यातायात की समस्या पैदा कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है। जिलाधिकारी विशाख जी ने आदेश जारी करते हुए कहा- बच्चों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। भारी बारिश और जलभराव के कारण स्कूलों तक पहुंचना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए सभी स्कूलों को आज बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में कई इलाकों जैसे गोमती नगर, हजरतगंज, और चारबाग में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे स्कूल वैन और बसों का संचालन मुश्किल हो गया है। कुछ स्कूलों ने अभिभावकों को पहले ही सूचित कर दिया था कि बच्चे घर से न निकलें, और जो बच्चे स्कूल पहुंच गए थे, उन्हें सुरक्षित वापस घर भेजने की व्यवस्था की गई।

कहां-कहां स्कूल रहेंगे बंद (Schools Closed)

लखनऊ के अलावा, उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के कारण प्राथमिक स्कूलों को बंद (Schools Closed) करने का आदेश जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, जालौन, चित्रकूट, और शाहजहांपुर जैसे जिले शामिल हैं। अधिकतर जिलों में अब स्कूल 11 अगस्त को खुलेंगे क्योंकि 9 अगस्त को रक्षाबंधन और 10अगस्त को रविवार पड़ रहा है।

मौसम विभाग का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 8 से 9 अगस्त तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में रेड अलर्ट और कुछ में ऑरेंज अलर्ट लागू है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आए मॉनसून सिस्टम के कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।