24 घण्टे ऑनलाइन

स्कूल बस और ट्रेन में भीषण टक्कर; 2 छात्रों की दर्दनाक मौत; कई घायल

तमिलनाडु के कडलूर ज़िले के सेम्मानकुप्पम गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा तब हुआ जब एक स्कूल वैन (School Bus) रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी वहां से गुजर रही ट्रेन (Train) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।…

24GhanteOnline
July 8, 2025
2 min read

तमिलनाडु के कडलूर ज़िले के सेम्मानकुप्पम गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा तब हुआ जब एक स्कूल वैन (School Bus) रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी वहां से गुजर रही ट्रेन (Train) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल छात्रों को कडलूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस समय हादसा हुआ उस समय वैनमें पांच बच्चे सवार थे।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल वैन चालक (School Bus Driver) ने क्रॉसिंग गेट खुला होने के कारण रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास किया तभी ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। वैन करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। इलाके के लोगों ने ट्रैक पर दो छात्रों के शव देखे और तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। घायलों को जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह हादस आज सुबह करीब 07:45 बजे बजे हुआ। छात्रों को ले जा रही एक वैन (School Bus) कुड्डालोर और अलप्पक्कम के बीच रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 170 (एक गैर-इंटरलॉक किया हुआ गेट) को पार करने का प्रयास कर रही थी और ट्रेन नंबर 56813 विल्लुपुरम-मयिलादुथुराई पैसेंजर की चपेट में आ गई।

हादसे में 6 छात्र घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेलवे के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब गेट कीपर गेट बंद करने के लिए आगे बढ़ा तो वैन चालक ने जबरन गेट को पार करने की कोशिश की। रेलवे की सुरक्षा, संचालन और इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों की समिति घटना की जांच कर रही है

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।