24 घण्टे ऑनलाइन

फोन बजा, आपने उठाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई? स्कैम करने वाले ऐसे बनाते हैं शिकार

अनजान नंबर से अक्सर कॉल आती रहती हैं, लेकिन क्या कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि कॉल तो आई लेकिन सामने से आवाज नहीं…? बहुत से लोगों के साथ ऐसा हुआ है, अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है तो सावधान हो जाएं. पिछले कुछ समय से…

24GhanteOnline
December 16, 2025
2 min read

अनजान नंबर से अक्सर कॉल आती रहती हैं, लेकिन क्या कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि कॉल तो आई लेकिन सामने से आवाज नहीं…? बहुत से लोगों के साथ ऐसा हुआ है, अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है तो सावधान हो जाएं. पिछले कुछ समय से लोगों को साइलेंट कॉल्स (Silent Calls) आ रही हैं और लोगों ने इसकी शिकायत भी की है.

ये सब तकनीकी गड़बड़ी की वजह से नहीं बल्कि डेटा चोरी और साइबर ठगी का नया तरीका हो सकता है. लोगों से मिली शिकायत के बाद अब डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने अलर्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि Silent Calls के जरिए स्कैमर आखिर क्या पता लगाने की कोशिश करते हैं?

क्या पता लगाते हैं स्कैमर्स?


डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ये कोई साधारण कॉल नहीं है, स्कैमर्स इस तरह की कॉल (Silent Calls) कर इस बात को जानने की कोशिश करते हैं कि आप लोगों का नंबर एक्टिव है या नहीं? अगर आपको भी इस तरह की कॉल आए और अगर आपने अगर इस तरह की कॉल उठाई और सामने से आवाज नहीं आई तो कॉल कटने के बाद कॉल बैक करने की गलती न करें. इस तरह के कॉल से आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है, इसलिए सावधान रहें. कॉल बैक करने के बजाय इस तरह की कॉल की तुरंत Sanchar Sathi ऐप पर रिपोर्ट करें.

ऐसे करें Silent Call की शिकायत


sancharsaathi.gov.in पर जाएं, साइट पर जाने के बाद होम पेज पर Citizen Centric Services सेक्शन में जाएं. इस सेक्शन में आप लोगों को Chakshu ऑप्शन नजर आएगा, इस ऑप्शन पर टैप करें. इसके बाद अगले स्टेप पर आपको तीन ऑप्शन्स मिलेंगे, पहला Malicious Web Links की रिपोर्ट, फ्रॉड की रिपोर्ट या स्पैम की रिपोर्ट. आपको इनमें से किसी एक ऑप्शन को चुनना होगा. किसी भी एक ऑप्शन को चुनने के बाद आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी, जानकारी भरने के बाद आप शिकायत को सबमिट कर सकते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।