24 घण्टे ऑनलाइन

हर दिन इतने मिनट के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगी नेट बैंकिंग सेवा, SBI ने जारी किया अलर्ट

अगर आप एसबीआई (SBI ) के ग्राहक हैं और हर सुबह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं। तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI ) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अहम अलर्ट जारी किया है।…

24GhanteOnline
June 26, 2025
2 min read

अगर आप एसबीआई (SBI ) के ग्राहक हैं और हर सुबह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं। तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI ) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अहम अलर्ट जारी किया है। बैंक ने जानकारी दी है कि हर दिन कुछ समय के लिए नेट बैंकिंग सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेगी, जिससे ग्राहकों को कुछ मिनटों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI )  ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि हर दिन सुबह 4:45 से 5:45 बजे तक कुछ मिनटों के लिए नेट बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। हालांकि यह रुकावट सिर्फ 3 से 4 मिनट के लिए होगी, लेकिन यह समय महत्वपूर्ण ट्रांजेक्शन या इमरजेंसी बैंकिंग के लिए चुनौतियां खड़ी कर सकता है।

रूटीन मेंटेनेंस के कारण हो रही है असुविधा

एसबीआई (SBI ) ने अपने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि नेट बैंकिंग में यह रुकावट रूटीन सिस्टम मेंटेनेंस का हिस्सा है। बैंक का दावा है कि ग्राहकों को बेहतर डिजिटल अनुभव देने के लिए यह तकनीकी सुधार किया जा रहा है।

एसबीआई (SBI ) की वेबसाइट पर लिखा है कि प्रिय ग्राहक, हमारी नियमित बैंकिंग रखरखाव गतिविधियों के कारण, आपको प्रतिदिन सुबह 4.45 से 5.45 के बीच 3-4 मिनट के लिए व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। हमें खेद है और हम आपसे सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

आप क्या कर सकते हैं? निवारक उपायों के बारे में जानें?

महत्वपूर्ण लेन-देन सुबह 4:45 से पहले या 5:45 के बाद की योजना बनाएं।

यदि आपको प्रतिदिन इस समय फंड ट्रांसफर करने की आदत है, तो UPI या डेबिट कार्ड के माध्यम से विकल्प तैयार रखें।

इस दौरान SBI YONO ऐप, SBI क्विक SMS या ATM ट्रांजेक्शन का उपयोग करने से बचें।

यदि व्यवधान लंबा हो रहा है, तो SBI ग्राहक सेवा या सोशल मीडिया चैनलों से संपर्क करें।

डिजिटल सुरक्षा के लिए यह असुविधा  है आवश्यक

हालांकि यह परिवर्तन कुछ ग्राहकों के लिए असुविधाजनक हो सकता है, लेकिन यह बैंकिंग प्रणाली की सुरक्षा और उन्नयन के लिए आवश्यक है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI ) डिजिटल बैंकिंग (Digital Banking) के क्षेत्र में निरंतर सुधार की दिशा में काम कर रहा है और इस अलर्ट का उद्देश्य पारदर्शिता और ग्राहक सुविधा सुनिश्चित करना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…