24 घण्टे ऑनलाइन

SBI की इन स्पेशल स्कीमों में निवेश करें पैसे, मिलेगा जबरदस्त ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए दो स्पेशल FD स्कीम पेश की हैं। एसबीआई अमृत वृष्टि और एसबीआई अमृत कलश। ये दोनों स्कीम लिमिटेड टाइम के लिए हैं और निवेशकों को आकर्षक ब्याज दरों का लाभ उठाने का अवसर प्रदान…

24GhanteOnline
March 23, 2025
2 min read

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए दो स्पेशल FD स्कीम पेश की हैं। एसबीआई अमृत वृष्टि और एसबीआई अमृत कलश। ये दोनों स्कीम लिमिटेड टाइम के लिए हैं और निवेशकों को आकर्षक ब्याज दरों का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करती हैं। आइए जानते हैं इन दोनों स्कीम पर आपको कितना ब्याज मिलेगा और कब तक आप इसमें निवेश कर सकते हैं।

SBI अमृत वृष्ट


SBI की इस स्पेशल FD की अवधि 444 दिन की है और इसमें अलग अलग लोगों के लिए ब्याज दरें अलग हैं। सामान्य नागरिकों के लिए 7.25% प्रति वर्ष।, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75% प्रति वर्ष है। इसमें निवेश करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2025 है। निवेशक इसमें ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से निवेश कर सकते हैं।

अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इस योजना में ₹5,00,000 का निवेश करता है, तो 444 दिनों के बाद उसे लगभग ₹5,47,945 मिलेंगे, जिसमें ₹47,945 का ब्याज शामिल होगा।

SBI अमृत कलश


SBI की ये स्पेशल FD स्कीम 400 दिन के लिए है और इसमें भी ब्याज दरें अलग अलग हैं। सामान्य नागरिकों के लिए इसमें 7.10% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.60% प्रति वर्ष ब्याज दर है। इसमें निवेश करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2025 है। अगर कोई सामान्य नागरिक इस योजना में ₹5,00,000 का निवेश करता है, तो 400 दिनों के बाद उसे लगभग ₹5,38,082 मिलेंगे, जिसमें ₹38,082 का ब्याज शामिल होगा।

एसबीआई पैट्रन (SBI Patron)


SBI ने सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष या उससे अधिक आयु) के लिए “एसबीआई पैट्रन” नामक एक नया टर्म डिपॉजिट वेरिएंट लॉन्च करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत, सुपर सीनियर सिटीजन को वरिष्ठ नागरिकों के लिए लागू ब्याज दरों से 10 बेसिस पॉइंट्स (BPS) अधिक ब्याज दर प्रदान की जाएगी। यह कदम वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…