24 घण्टे ऑनलाइन

स्कूल की आनाकानी पर डीएम का एक्शन,2 दिन में टीसी जारी, फीस माफ!

देहरादून : विगत दिवस 13 नवम्बर 2025 को चन्दर रोड निवासी नाजमा खातून ने डीएम (Savin Bansal) से गुहार लगाई कि उनके बेटे समद अली ने ब्रूकलीन स्कूल से 08 वीं की परीक्षा उर्तीण तथा 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत् है। विद्यालय की…

24GhanteOnline
November 17, 2025
1 min read

देहरादून : विगत दिवस 13 नवम्बर 2025 को चन्दर रोड निवासी नाजमा खातून ने डीएम (Savin Bansal) से गुहार लगाई कि उनके बेटे समद अली ने ब्रूकलीन स्कूल से 08 वीं की परीक्षा उर्तीण तथा 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत् है। विद्यालय की फीस अधिक होने के कारण वह उस स्कूल में बच्चे की पढाई जारी रखने में सक्षम नही है।

आगे की पढाई अन्य स्कूल से कराना चाहती हैं तथा जून से अक्टूबर तक की फीस स्कूल में जमा न करवा पाने के कारण स्कूल प्रबन्धन टीसी नही दे रहा है,जिससे बच्चे की पढाई बाधित हो रही है। पति दिव्यांग है तथा वह फीस भरने में असमर्थ है।

महिला की दयनीय हालत देखते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी (Savin Bansal) के संज्ञान लेते ही स्कूल प्रबन्धन ने बालक की फीस माफ करते हुए टीसी निर्गत कर दी है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी के निर्देश पर आख्या प्रस्तुत करने हुए बताया कि प्रार्थिनी नाजमा के पुत्र समद अली की फीस माफ करते हुए स्कूल प्रबन्धन द्वारा टीसी निर्गत कर दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें