24 घण्टे ऑनलाइन

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए नए गोसदनों को मिली मंजूरी

देहरादून। निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के संरक्षण और समुचित देखभाल को लेकर जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय निराश्रित गोवंश अनुश्रवण…

24GhanteOnline
January 31, 2026
2 min read
निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए नए गोसदनों को मिली मंजूरी

देहरादून। निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के संरक्षण और समुचित देखभाल को लेकर जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय निराश्रित गोवंश अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गोसदनों के संचालन, नए गोसदनों की स्थापना तथा पशुओं के भरण-पोषण से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने स्वीकृत नई गौशालाओं के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की नियमित प्रगति समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में डोईवाला के श्री हंस कालू सिद्व बाबा जी गौशाला ट्रस्ट तथा गुरु राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा भण्डारीबाग और करनपुर में संचालित गौशालाओं को राजकीय मान्यता दिए जाने पर विचार किया गया।

डीएम (Savin Bansal) ने भूमि अभिलेख, पशु कल्याण बोर्ड की संस्तुति एवं विभागीय निरीक्षण आख्या सहित सभी मानकों को शीघ्र पूर्ण कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विकासखंड कालसी के खेरूवा में गौशाला निर्माण हेतु 49.98 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं सहसपुर के ग्राम छरबा तथा प्रेमनगर स्थित आरकेडिया ग्रांट में भी गोसदन निर्माण व बाउंड्री वॉल के लिए स्वीकृत धनराशि शीघ्र जारी करने की स्वीकृति दी गई।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने गोसदनों में रह रहे पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, बीमार व घायल पशुओं के समुचित उपचार, टीकाकरण, संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल एवं सुरक्षित आवास सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें