पौधों में लग गई है दीमक, तो ऐसे पाएं छुटकारा
छोटे-छोटे दीमक ( Termites) जितना नुकसान लकड़ी के फर्नीचर को पहुंचाते हैं, उतना ही ये पौधों के लिए भी नुकसानदेह हैं। पौधों की जड़ों में दीमक लग जाए तो ये मर जाते हैं, इसलिए पौधों को इनसे बचाकर रखना जरूरी है। आइए आज आपको…
24GhanteOnline
July 12, 20252 min read
छोटे-छोटे दीमक ( Termites) जितना नुकसान लकड़ी के फर्नीचर को पहुंचाते हैं, उतना ही ये पौधों के लिए भी नुकसानदेह हैं। पौधों की जड़ों में दीमक लग जाए तो ये मर जाते हैं, इसलिए पौधों को इनसे बचाकर रखना जरूरी है। आइए आज आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने पौधों को दीमक ( Termites) से बचा सकते हैं। इन नुस्खों से पौधों को कोई नुकसान भी नहीं होगा।
सफेद सिरके का करें इस्तेमाल
अगर आपके पौधों में दीमक ( Termites) लग गई है तो उसे पौधों से दूर करने में सफेद सिरका आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में सफेद सिरके और पानी की बराबर मात्रा मिलाएं और फिर इस मिश्रण का छिड़काव उन पौधों पर अच्छे से करें, जिनमें दीमक से तहलका मचा रखा है। सिरके की तेज गंध से दीमक कुछ ही मिनट में पौधों से दूर हो जाएगी।
लाल मिर्च आएगी काम
पौधों को दीमक से छुटकारा दिलाने के लिए लाल मिर्च का पाउडर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। राहत के लिए पौधों में लगे दीमक पर लाल मिर्च पाउडर छिड़कें। आप चाहें तो लाल मिर्च के पाउडर का एक स्प्रे भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए पहले एक स्प्रे बोतल को पानी से भरें और फिर इसमें थोड़ा वेजिटेबल ऑयल और एक-दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। इसके बाद इसका दीमक पर छिड़काव करें।
लिक्विड डिशवॉश सोप भी है कारगर
पौधों से दीमक को खत्म करने के लिए लिक्लिड डिशवॉश सोप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी पानी में एक बड़ी चम्मच लिक्विड डिशवॉश सोप और एक बड़ी चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और फिर इस घोल को दीमक पर छिड़कें। आप चाहें तो इस घोल को पौधों के बीच में भी डाल सकते हैं। इससे पौधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
एसेंशियल ऑयल्स करेंगे मदद
लौंग का तेल, लहसुन का तेल, टी ट्री ऑयल, देवदार का तेल, नीम का तेल और संतरे के तेल जैसे एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल करके भी पौधों को दीमक से बचाया जा सकता है। इसके लिए पहले एक स्प्रे बोतल को आधा पानी से भर लें और फिर इसमें ऊपर दिए गए किसी भी एसेंशियल ऑयल की 8-10 बूंदें अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को उन पौधों पर छिड़कें जिनमें दीमक लग गई है।
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
