24 घण्टे ऑनलाइन

Microsoft CEO ने AI को लेकर कह दी ये बात, बताया 2026 का प्लान

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला (Satya Nadella) ने 2026 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए निर्णायक साल बताया है. अपने ब्लॉग Looking Ahead to 2026 में उन्होंने कहा कि AI अब केवल प्रयोग या दिखावे की तकनीक नहीं रही. नडेला…

24GhanteOnline
January 4, 2026
2 min read
Microsoft CEO ने AI को लेकर कह दी ये बात, बताया 2026 का प्लान

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला (Satya Nadella) ने 2026 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए निर्णायक साल बताया है. अपने ब्लॉग Looking Ahead to 2026 में उन्होंने कहा कि AI अब केवल प्रयोग या दिखावे की तकनीक नहीं रही. नडेला के मुताबिक अब असली सवाल यह है कि AI का समाज और इंसानों की सोच पर क्या असर पड़ेगा. उन्होंने AI को इंसान की जगह लेने वाली नहीं, बल्कि उसकी क्षमता बढ़ाने वाली तकनीक बताया.

2026 AI के लिए क्यों है अहम साल


सत्य नडेला (Satya Nadella) के अनुसार, 2026 AI के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि AI अब खोज के शुरुआती दौर से निकलकर बड़े पैमाने पर अपनाए जाने के चरण में पहुंच गया है. इस दौरान टेक इंडस्ट्री चमक-दमक और वास्तविकता के बीच फर्क समझने लगी है. अब फोकस इस बात पर है कि तकनीक को दुनिया पर सकारात्मक असर डालने के लिए कैसे ढाला जाए.

दिखावे से आगे निकल चुका है AI


नडेला (Satya Nadella) ने अपने ब्लॉग में लिखा कि अब यह बहस पुरानी हो चुकी है कि AI केवल दिखावा है या अत्यधिक जटिल तकनीक. उनका कहना है कि असली मुद्दा किसी मॉडल की ताकत नहीं, बल्कि यह है कि लोग उसे अपने काम को आसान बनाने के लिए कैसे इस्तेमाल करते हैं. AI को लेकर slop बनाम sophistication जैसी बहस से आगे बढ़ने की जरूरत है.

इंसानी क्षमता बढ़ाने वाला AI


Microsoft CEO ने AI को इंसान का विकल्प मानने से इनकार किया है. उन्होंने bicycles for the mind की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए AI को इंसानी सोच के लिए scaffolding बताया. उनके अनुसार AI एक संज्ञानात्मक एम्पलीफायर है, जो इंसानों की क्षमता को बढ़ाता है, न कि उसे खत्म करता है. यह सोच भविष्य के प्रोडक्ट डिजाइन और टेक डेवलपमेंट की दिशा तय करेगी.

समाज और AI के बीच भरोसे की कमी


नडेला (Satya Nadella) ने यह भी स्वीकार किया कि फिलहाल AI को पूरी तरह से सामाजिक स्वीकृति नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि समाज अभी AI को लेकर असहज है और भरोसे की कमी मौजूद है. 2026 में सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि इंसान और AI के रिश्ते को एक नए संतुलन में लाया जाए. यही बैलेंस AI के भविष्य को तय करेगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…