24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

गर्मियों (Summer) का मौसम शुरू होते ही लोग बॉडी को हाईड्रेड रखने के साथ लू से बचाने के लिए भी सत्तू का सेवन करना शुरू कर देते हैं। सत्तू न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।…

24GhanteOnline
May 24, 2026
2 min read

गर्मियों (Summer) का मौसम शुरू होते ही लोग बॉडी को हाईड्रेड रखने के साथ लू से बचाने के लिए भी सत्तू का सेवन करना शुरू कर देते हैं। सत्तू न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करने के लिए इसका उपयोग कई तरह से करते हैं।

आपने सत्तू के फायदे हासिल करने के लिए इसे पानी में घोलकर पीने के साथ इसकी कई रेसिपी भी ट्राई की होंगी। लेकिन क्या आपने कभी सत्तू से बनने वाले लड्डू (Sattu ke Laddu) का स्वाद चखा है। जी हां, ये लड्डू न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होते हैं बल्कि भूख लगने पर जल्दी पेट भी भर देते हैं। इन लड्डूओं की खासियत यह है कि आप इन्हें कई हफ्तों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाए जाते हैं सत्तू के लड्डू (Sattu ke laddu)।

सत्तू के लड्डू (Sattu ke Laddu)  बनाने के लिए सामग्री


एक कप सत्तू का आटा

आधा कप गुड का चूरा -तीन चम्मच घी

– 1/4 चम्मच इलायची पाउडर

सत्तू के लड्डू (Sattu ke Laddu) बनाने की विधि


सत्तू के लड्डू (Sattu ke laddu) बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच घी गरम करके उसमें सत्तू का आटा धीमी आंच पर रोस्ट कर लें।

जब सत्तू भूनकर हल्का भूरा हो जाए, तो आंच बंद करके आटे में गुड और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। अब इस आटे में 2 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला दें।

गर्म सत्तू के आटा से ही लड्डू बनाना शुरु कर दें। लड्डू बांधने के लिए जरूरत पड़े तो इसमें थोड़ा और घी मिक्स कर सकते हैं।

लड्डू (Sattu ke Laddu) बन जाने के बाद आप इन्हें एयर टाइट डिब्बे में भरकर कई हफ्तों के लिए स्टोर भी करके रख सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।