24 घण्टे ऑनलाइन

एसएसबी के संदीक्षा सदस्यों द्वारा तीज त्योहार का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल 43वीं वाहिनी मुख्यालय सिद्धार्थनगर में संदीक्षा सदस्यों द्वारा हर्षौल्लास के साथ तीज त्योहार का आयोजन किया गया। 43वीं वाहिनी संदीक्षा समिति अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता गुप्ता के द्वारा…

24GhanteOnline
July 28, 2025
1 min read

सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल 43वीं वाहिनी मुख्यालय सिद्धार्थनगर में संदीक्षा सदस्यों द्वारा हर्षौल्लास के साथ तीज त्योहार का आयोजन किया गया। 43वीं वाहिनी संदीक्षा समिति अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता गुप्ता के द्वारा सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को हरियाली तीज त्योहार की शुभकामना दी गई। तत्पश्चात तीज त्योहार के महत्व व इसके मनाने के उद्देश्य के सम्बन्ध में अवगत कराया। संदीक्षा सदस्यों द्वारा भक्ति गीत गाया गया तथा पूजा अर्चना कर एक दुसरे को बधाई देते हुए हरियाली तीज त्योहार मनाया गया। महोदया ने महिलाओं को आगे बढ़कर पुरुषों की भांति अपने रूचि के अनुसार व्यावसायिक क्षेत्र जैसे कुटीर उधोग, शिल्प कला, लेखन कला आदि में अपना हुनर का प्रदर्शन कर अग्रसर होने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही महोदया ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के सम्बन्ध में पौधारोपण के महत्व और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने हेतु वृक्षारोपण करना, वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छता रखना आदि जैसे कार्यों को अपने दिनचर्या में शामिल करने के लिए संकल्प लेने हेतु आवाहन किया। कार्यक्रम में वाहिनी के संदीक्षा समिति के कुल 53 सदस्य व उनके बच्चे शामिल हुए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें