24 घण्टे ऑनलाइन

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

गर्मियों में स्किन पर एक्ने और मुंहासे निकलने लगते हैं। तो इन सारी समस्याओं का निदान चंदन (Sandalwood) है। चंदन शरीर को ठंडक देने के साथ ही कई तरह से फायदा पहुंचाता है। अगर स्किन पर चंदन फेस पैक लगाया जाए तो पिंपल,…

24GhanteOnline
July 13, 2026
3 min read

गर्मियों में स्किन पर एक्ने और मुंहासे निकलने लगते हैं। तो इन सारी समस्याओं का निदान चंदन (Sandalwood) है। चंदन शरीर को ठंडक देने के साथ ही कई तरह से फायदा पहुंचाता है। अगर स्किन पर चंदन फेस पैक लगाया जाए तो पिंपल, एक्ने के साथ ही बॉडी हीट से भी राहत मिलती है। जानें चंदन को स्किन पर लगाने के फायदे।

स्किन पर चंदन (Sandalwood) लगाने के फायदे


गर्मियों की वजह से स्किन पर पिंपल और एक्ने निकलना शुरू हो जाते हैं। जिनसे राहत देने में चंदन का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)  मदद करता है। जिन जगहों पर पिंपल हुए हैं, उनके ऊपर चंदन के लेप को लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। बस अगली सुबह इसे धो लें। चंदन की ठंडक स्किन में हो रही गर्मी को शांत कर सूजन को भी कम करती है। पिंपल से परेशान हैं चंदन को घिसकर उसमे हल्दी चुटकीभर और कपूर को पीसकर चुटकीभर मिला लें। इसे पिंपल पर लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से धो दें।

चंदन के तेल में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होती है। जो स्किन को ढीलेपन से बचाती है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से चंदन स्किन को फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है। चंदन के तेल को शहद और अंडे के पीले भाग में मिलाकर लगाएं और बीस मिनट बाद फेस वॉश कर लें।

चंदन का तेल या पैक (Sandalwood Face Pack) बनाकर स्किन पर लगाया जाए तो इससे ना केवल दाग-धब्बे साफ होते हैं बल्कि स्किन बिल्कुल सॉफ्ट और स्मूद बन जाती है। चंदन को घिसकर पेस्ट बना लें। फिर इसे किसी भी कैरियर ऑयल में मिलाकर स्किन पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह पानी से साफ कर लें।

घमौरियों से राहत


चंदन का इस्तेमाल हर एज ग्रुप पर घमौरियों से राहत पाने के लिए भी कर सकते हैं। चंदन को घिसकर नहाने के पीने में मिक्स कर दें। इस पानी से बच्चों और बड़ों को नहाने से घमौरियों से राहत मिलती है।

चंदन से बनाएं एंटी टैनिंग फेस पैक (Sandalwood Face Pack)


चंदन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर किसी बाउल में निकाल लें। फिर इसमे दही, नींबू का रस और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ये फेस पैक स्किन पर हो रही टैनिंग को दूर भगाने का असरदार नुस्खा है।

मार्केट में चंदन पाउडर आसानी से मिल जाता है। लेकिन ज्यादा फायदे के लिए असली चंदन की लकड़ी को खरीदें और घर में घिसकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को लगाने पर ज्यादा फायदे मिलेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।