भारत में शुरू हुआ Samsung One UI 8.5 Beta अपडेट, यूज़र्स को मिले कई नए फीचर्स
Samsung ने आधिकारिक तौर पर One UI 8.5 Beta प्रोग्राम भारत सहित कई देशों में शुरू कर दिया है. यह नया अपडेट Galaxy स्मार्टफोन में प्रोडक्टिविटी, प्राइवेसी और क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर फोकस करता है. इसमें…
Samsung ने आधिकारिक तौर पर One UI 8.5 Beta प्रोग्राम भारत सहित कई देशों में शुरू कर दिया है. यह नया अपडेट Galaxy स्मार्टफोन में प्रोडक्टिविटी, प्राइवेसी और क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर फोकस करता है. इसमें फोटो असिस्ट, क्विक शेयर, ऑडियो ब्रॉडकास्ट और स्टोरेज शेयर जैसे कई महत्वपूर्ण फीचर अपडेट किए गए हैं. साथ ही UI डिजाइन, बैटरी सेटिंग्स और एक्सेसिबिलिटी फीचर्स को भी मेजर अपग्रेड मिला है.
Samsung One UI 8.5 Beta कहां और कैसे मिलेगा
Samsung One UI 8.5 beta अपडेट फिलहाल Galaxy S25 सीरीज के यूजर्स के लिए उपलब्ध है. यह भारत, जर्मनी, कोरिया, पोलैंड, UK और अमेरिका में रोलआउट किया गया है. इस अपडेट को पाने के लिए यूजर्स को Samsung Members ऐप के जरिए इनरोल करना होगा. बीटा वर्जन होने के कारण फीचर्स टेस्टिंग फेज में रहेंगे.
फोटो एडिटिंग, क्वीक शेयर और ऑडियो फीचर्स में बड़े बदलाव
नए बीटा में फोटो एडिटिंग को बेहद आसान बनाया गया है. फोटो असिस्ट के जरिए यूजर बिना बार-बार सेव किए लगातार एडिट कर सकते हैं और बाद में एडिट हिस्ट्री से अपने फेवरेट रिजल्ट चुन सकते हैं. क्वीक शेयर अब फोटो में मौजूद लोगों को पहचान कर उनके संपर्क पर भेजने का सुझाव देता है. ऑडियो ब्रॉडकास्ट फीचर भी नया है जो LE Audio-supported डिवाइस पर ऑडियो और वॉइस ट्रांसमिशन की सुविधा देता है.
स्टोरेज शेयर और प्राइवेसी कंट्रोल में बड़ा सुधार
स्टोरेज शेयर अब गैलेक्सी इकोसिस्टम में किसी भी सैमसंग फोन, टैबलेट, पीसी और कंपेटिबल टीवी से फाइल एक्सेस करने की सुविधा देता है. इसके अलावा प्राइवेसी और सुरक्षा पर भी One UI 8.5 में खास ध्यान दिया गया है. थेफ्ट प्रोटेक्शन फीचर फोन चोरी या खोने पर डेटा सुरक्षित रखता है. Failed Authentication Lock बार-बार गलत पासवर्ड डालने पर स्क्रीन लॉक करता है. Identity Check अब कई सिस्टम सेटिंग्स पर लागू होता है.
UI, बैटरी और एक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स में मेजर रीडिजाइन
One UI 8.5 में क्वीक पैनल पूरी तरह कस्टमाइजेबल हो गया है जहां टॉगल और स्लाइडर रीअरेंज किए जा सकते हैं. पूरे सिस्टम में subtle 3D-style आइकॉन और नया Liquid Glass aesthetic देखने को मिलता है. Clock ऐप में weather-based alarm backgrounds जोड़े गए हैं.
बैटरी उपयोग को ज्यादा स्पष्ट तरीके से दिखाया गया है और power-saving modes को Standard और Maximum के रूप में दो विकल्पों में बांटा गया है. एक्सेसिबिलिटी में ब्लूटूथ हियरिंग-एड कंट्रोल्स, बेहतर मैग्निफिकेशन टूल्स और पॉइंटर कंट्रोल में सुधार किए गए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
