Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 130 इंच Micro RGB TV, जानें खासियत
Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स ने CES 2026 में दुनिया का पहला 130 इंच Micro RGB TV पेश कर दिया है. यह अब तक का Samsung का सबसे बड़ा Micro RGB डिस्प्ले है. यह टीवी एडवांस AI पिक्चर प्रोसेसिंग, फुल BT.2020 कलर कवरेज और नए…

Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स ने CES 2026 में दुनिया का पहला 130 इंच Micro RGB TV पेश कर दिया है. यह अब तक का Samsung का सबसे बड़ा Micro RGB डिस्प्ले है. यह टीवी एडवांस AI पिक्चर प्रोसेसिंग, फुल BT.2020 कलर कवरेज और नए फ्रेम-फोकस्ड डिजाइन के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह टीवी देखने के साथ-साथ किसी आर्ट इंस्टॉलेशन जैसा एक्सपीरियंस देता है. इसकी कीमत और उपलब्धता फिलहाल घोषित नहीं की गई है.
नया डिजाइन और 130 इंच की बड़ी डिस्प्ले
Samsung के अनुसार 130 इंच Micro RGB TV को पारंपरिक टीवी की तरह नहीं बल्कि एक स्थायी आर्किटेक्चरल एलिमेंट की तरह डिजाइन किया गया है. इसका मजबूत और चौड़ा फ्रेम ऐसा लगता है जैसे स्क्रीन किसी खिड़की के भीतर फिट हो. नया टाइमलेस फ्रेम डिजाइन पूरे पैनल को एक जैसे बॉर्डर से कवर करता है, जिससे यह आर्ट गैलरी जैसा लुक देता है. कंपनी का कहना है कि यह डिजाइन कमरे की विजुअल अपील को और बड़ा दिखाने में मदद करता है.
Micro RGB टेक्नोलॉजी और AI पिक्चर प्रोसेसिंग
Samsung R95H में Micro RGB AI Engine Pro दिया गया है, जो रंग, कॉन्ट्रास्ट और डिटेल को AI के जरिए बेहतर बनाता है. इसमें माइक्रो आरजीबी कलर बूस्टर प्रो और माइक्रो आरजीबी एचडीआर प्रो जैसे फीचर्स शामिल हैं. यह टीवी माइक्रो आरजीबी प्रिसिजन कलर 100 को सपोर्ट करता है, जो BT.2020 कलर गैमट का 100 प्रतिशत कवरेज देने का दावा करता है. डिस्प्ले को Verband der Elektrotechnik से कलर एक्युरेसी सर्टिफिकेशन भी मिला है.
एक्लिप्स ऑडियो और इन-फ्रेम स्पीकर्स
इस टीवी की एक और खास बात इसका ऑडियो सिस्टम है, जिसमें स्पीकर्स सीधे फ्रेम में इंटीग्रेट किए गए हैं. सैमसंग के मुताबिक साउंड को 130 इंच स्क्रीन के हिसाब से कैलिब्रेट किया गया है ताकि आवाज स्क्रीन से आती हुई महसूस हो. इसमें एक्लिप्स ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बेहतर साउंड प्रोसेसिंग और इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस देती है. इससे अलग से साउंड सिस्टम लगाने की जरूरत नहीं रहती.
Vision AI, HDR10+ Advanced और स्मार्ट फीचर्स
Samsung R95H में HDR10+ एडवांस्ड सपोर्ट दिया गया है, जो 2026 की नई TV लाइनअप का हिस्सा है. सॉफ्टवेयर साइड पर इसमें विजन एआई कंपेनियन मिलता है, जो कन्वर्सेशनल सर्च और स्मार्ट कंटेंट रिकमेंडेशन देता है. इसके अलावा एआई फुटबॉल मोड प्रो, एआई साउंड कंट्रोलर प्रो, लाइव ट्रांसलेट, जेनरेटिव वॉलपेपर, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट और पर्प्लेक्सिटी जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. हालांकि कुछ AI फीचर्स रीजन, भाषा और रिमोट कंपैटिबिलिटी पर निर्भर करेंगे.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
