Samsung ने भारत में लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, कीमत कर देगी हैरान!
Samsung सैमसंग ने भारत में अपना नया Galaxy Tab A11+ लॉन्च कर दिया है. इस टैबलेट में 11 इंच डिस्प्ले, 7,040mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर मिलता है. यह टैबलेट Wi-Fi और Wi-Fi + Cellular दोनों विकल्पों में उपलब्ध आता है.…
Samsung सैमसंग ने भारत में अपना नया Galaxy Tab A11+ लॉन्च कर दिया है. इस टैबलेट में 11 इंच डिस्प्ले, 7,040mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर मिलता है. यह टैबलेट Wi-Fi और Wi-Fi + Cellular दोनों विकल्पों में उपलब्ध आता है. इसमें 90Hz स्क्रीन, Android 16 बेस्ड One UI 8 और Dolby Atmos क्वाड स्पीकर्स जैसे फीचर दिए हैं. चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में…
Samsung Galaxy Tab A11+ की कीमत
Samsung Galaxy Tab A11+ को भारत में चार वेरिएंट में पेश किया गया है. 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के Wi-Fi वर्जन की कीमत 22,999 रुपये और Wi-Fi + Cellular वर्जन की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है. वहीं 8GB RAM + 256GB मॉडल में Wi-Fi वेरिएंट 28,999 रुपये और Wi-Fi + Cellular संस्करण 32,999 रुपये में उपलब्ध है. यह टैबलेट ग्रे और सिल्वर दोनों कलर में आता है और फिलहाल Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध है.
Samsung Galaxy Tab A11+: स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. टैबलेट Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है, और कंपनी ने इसमें सात साल के ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. डॉल्बी एटमॉस क्वाड स्पीकर्स इसकी मीडिया एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं. Samsung Galaxy Tab A11+ में MediaTek MT8775 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB RAM और 256GB स्टोरेज तक के विकल्पों के साथ जोड़ा गया है.
प्रोसेसर, कैमरा और DeX मोड फीचर्स
कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. खास बात यह है कि टैबलेट में Samsung DeX मोड भी मिलता है, जिसकी मदद से इसे मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस से जोड़कर एक मिनी PC की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.
डिवाइस में 7,040mAh की बैटरी के साथ 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है. Galaxy Tab A11+ के Wi-Fi-ओनली वेरिएंट का वजन 477g है, जबकि Wi-Fi + सेलुलर वेरिएंट का वजन 482g है. टैबलेट को डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP52 रेटिंग मिली है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
