24 घण्टे ऑनलाइन

Galaxy S26 में कैमरा वही पुराना! कंपनी ने बताई चौंकाने वाली वजह

Samsung Galaxy S25 के बाद अब Samsung Galaxy S26 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, हर कोई यही जानने को लेकर उत्सुक है कि कंपनी अगली सीरीज में क्या-क्या अपग्रेड करने वाली है? सैमसंग स्मार्टफोन्स पसंद करने वालों को ये जानकर…

24GhanteOnline
December 11, 2025
2 min read

Samsung Galaxy S25 के बाद अब Samsung Galaxy S26 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, हर कोई यही जानने को लेकर उत्सुक है कि कंपनी अगली सीरीज में क्या-क्या अपग्रेड करने वाली है? सैमसंग स्मार्टफोन्स पसंद करने वालों को ये जानकर झटका लग सकता है कि Samsung S26 में पिछले मॉडल जैसा ही कैमरा हार्डवेयर इस्तेमाल किया जाएगा. एक नई इंडस्ट्री रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी ने बढ़ते प्रोडक्शन कॉस्ट को कंट्रोल करने और फोन की रिटेल कीमत बढ़ने से बचने के लिए कैमरा को अपग्रेड नहीं करेगी.

कंपनी का ये फैसला उन खरीदारों को निराश कर सकता है जो S26 के कैमरा में बड़े हार्डवेयर सुधार की उम्मीद कर रहे थे. अलग-अलग लीक से पता चलता है कि Samsung एक्सेसरीज़ के मामले में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है, जिसमें Qi2 चार्जिंग शामिल है.

Samsung Galaxy S26 Camera डिटेल्स


The Elec की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung ने बढ़ते कंपोनेंट कॉस्ट और कीमत को बढ़ने से बचाने की वजह से एस 26 सीरीज के बेस गैलेक्सी S26 में कैमरा सिस्टम को अपग्रेड करने का आइडिया ड्रॉप कर दिया है. इसका मतलब ये हुआ कि गैलेक्सी S26 में गैलेक्सी S25 जैसा ही 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है. वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है.

साउथ कोरियाई पब्लिकेशन का कहना है कि स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने कीमत को प्राथमिकता देने का फैसला किया, क्योंकि Apple ने इस साल बेस iPhone 17 की कीमत पुराने मॉडल के बराबर रखी है. रिपोर्ट के अनुसार, इसी वजह से Samsung ने कीमत को प्राथमिकता देते हुए S26 के कैमरा अपग्रेड को कैंसिल कर दिया.

Samsung Galaxy S26 Series Launch Date


उम्मीद है कि सैमसंग तीन मॉडल के साथ अपनी रेगुलर लाइनअप को बनाए रखेगा, जिसमें गैलेक्सी S26, गैलेक्सी S26 प्लस और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा शामिल हैं. गैलेक्सी S26 अल्ट्रा का मास प्रोडक्शन सबसे पहले शुरू होगा, जबकि गैलेक्सी S26 और गैलेक्सी S26 प्लस का मास प्रोडक्शन इस साल के आखिर के बजाय अब 2026 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि यह देरी भी एक वजह है कि सैमसंग जनवरी के बजाय फरवरी 2026 में गैलेक्सी S26 सीरीज़ लॉन्च कर सकती है, हालंकि अभी सटीक लॉन्च तारीख की जानकारी सामने नहीं आई है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…