24 घण्टे ऑनलाइन

Samsung यूज़र्स को झटका, कंपनी बढ़ा रही कीमतें

भारत में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए नई साल की शुरुआत महंगी साबित हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung ने जनवरी 2026 से अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. Galaxy A सीरीज…

24GhanteOnline
January 5, 2026
3 min read
Samsung यूज़र्स को झटका, कंपनी बढ़ा रही कीमतें

भारत में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए नई साल की शुरुआत महंगी साबित हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung ने जनवरी 2026 से अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. Galaxy A सीरीज और F सीरीज के चुनिंदा मॉडल अब पहले से ज्यादा दाम पर बिकेंगे. कंपनी की यह बढ़ोतरी बढ़ती लागत और टेक्नोलॉजी निवेश के दबाव से जुड़ी मानी जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, नई कीमतें आज यानी 5 जनवरी 2026 से लागू हो चुकी हैं.

Galaxy A56 की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी


टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर की गई एक डिटेल्ड पोस्ट के अनुसार, Samsung आज, 5 जनवरी 2026 से सैमसंग गैलेक्सी A56, गैलेक्सी A36 और गैलेक्सी F17 की कीमतें बढ़ा रहा है. टिपस्टर के अनुसार, Samsung Galaxy A56 की सभी स्टोरेज वेरिएंट्स पर ₹2,000 की सीधी बढ़ोतरी की गई है. 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल अब ₹44,999 की जगह ₹46,999 में मिलेगा. वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 से बढ़कर ₹43,999 हो गई है. 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट अब ₹38,999 की बजाय ₹40,999 में खरीदा जा सकेगा. ये नई कीमतें GST सहित लागू की गई हैं.

Galaxy A36 अब पहले से महंगा


Galaxy A36 की कीमत में Samsung ने ₹1,500 की बढ़ोतरी की है. 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब ₹36,999 की जगह ₹38,499 में मिलेगा. वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹33,999 से बढ़कर ₹35,499 हो गई है. इसके अलावा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब ₹30,999 की जगह ₹32,499 में उपलब्ध होगा. यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में काफी लोकप्रिय माना जाता है.

Galaxy F17 5G भी हुआ महंगा


Samsung Galaxy F17 5G की कीमत में भी ₹1,000 की बढ़ोतरी हुई है. 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब ₹14,499 की जगह ₹15,499 में मिलेगा. 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की नई कीमत ₹16,999 हो गई है, जो पहले ₹15,999 थी. वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट अब ₹17,499 से बढ़कर ₹18,499 में बिकेगा. बजट सेगमेंट में यह बढ़ोतरी यूजर्स को प्रभावित कर सकती है.

क्या फ्लैगशिप मॉडल्स भी हुए महंगे


फिलहाल Samsung ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स जैसे Galaxy S25 सीरीज, Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की है. हालांकि मार्केट में यह चर्चा जरूर है कि आने वाली Galaxy S26 सीरीज पर इस कीमत बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा. कंपनी का फोकस फिलहाल मिड-रेंज और बजट सेगमेंट की प्राइस स्ट्रक्चर को अपडेट करने पर नजर आ रहा है.

कौनसा मॉडल कितना हुआ महंगा


 फोन             मॉडल वेरियंट                पुरानी कीमत (₹)       नई कीमत (₹)        कितनी कीमत बढ़ी

Galaxy A56    12GB / 256GB             44,9994                  6,999                   ₹2,000

Galaxy A56      8GB / 256GB             41,999                  43,999                   ₹2,000

Galaxy A56    8GB / 128GB               38,999                  40,999                    ₹2,000

Galaxy A36   12GB / 256GB              36,999                  38,499                   ₹1,500

Galaxy A36     8GB / 256GB              33,999                   35,499                  ₹1,500

Galaxy A36       8GB / 128GB             30,999                   32,499                 ₹1,500

Galaxy F17 5G   4GB / 128GB             14,499                  15,499                 ₹1,000

Galaxy F17 5G    6GB / 128GB            15,999                 16,999                   ₹1,000

Galaxy F17 5G      8GB / 128GB          17,499                  18,499                 ₹1,000

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…