24 घण्टे ऑनलाइन

Samsung का प्री-CES धमाका! First Look इवेंट में होगा बड़ा फोन लॉन्च

Samsung ने The First Look इवेंट की घोषणा कर दी है. लास वेगास में होने वाले इस Samsung Event को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2026) से दो दिन पहले आयोजित किया जाएगा. इस इवेंट में सैमसंग कुछ बड़ा धमाका कर सकती है, हाल…

24GhanteOnline
December 5, 2025
2 min read

Samsung ने The First Look इवेंट की घोषणा कर दी है. लास वेगास में होने वाले इस Samsung Event को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2026) से दो दिन पहले आयोजित किया जाएगा. इस इवेंट में सैमसंग कुछ बड़ा धमाका कर सकती है, हाल ही में सैमसंग ने अपने पहले तीन बार मुड़ने वाले फोन Galaxy Z TriFold को साउथ कोरिया में लॉन्च किया है. साउथ कोरिया के बाद ये फोन अब जनवरी में आयोजित होने वाले इस इवेंट में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है.

Samsung First Look Event Date


सैमसंग ने बताया कि 4 जनवरी 2026 को Wynn Las Vegas के Latour Ballroom में इवेंट का आगाज़ भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे होगा. इवेंट के दौरान, कंपनी DX डिवीजन के लिए अपने 2026 के प्लान और विजन के बारे में बताएगी. इसके अलावा, इवेंट में सैमसंग के नए AI ड्रिवन कस्टमर एक्सपीरियंस को भी शोकेस किया जाएगा.

First Look के बाद होगा एक और इवेंट


आप भी घर बैठे सैमसंग इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे, हम आपकी सुविधा के लिए खबर के अंत में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के यूट्यूब चैनल का लिंक ऐम्बेड कर रहे हैं. ये 2026 में कंपनी का पहला इवेंट होगा, इसके बाद कंपनी जल्द एक एक और इवेंट का आयोजन कर सकती है जिसमें Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Ultra और Galaxy S26+ को लॉन्च किया जा सकता है.

बाकी डिटेल्स अभी भी सीक्रेट हैं, लेकिन Android Authority की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि Samsung के The First Look इवेंट के दौरान Galaxy Z TriFold को ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च किया जाएगा. कंपनी इवेंट के दौरान इस फोन की US प्राइसिंग की भी घोषणा कर सकती है. 2 दिसंबर को कंपनी ने ताइवान, चीन, UAE, सिंगापुर और US जैसे ग्लोबल मार्केट में फोन के अवेलेबिलिटी की घोषणा की थी, लेकिन इसकी प्राइसिंग डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है.

Samsung Galaxy Z TriFold Price


साउथ कोरिया में सैमसंग गैलेक्सी Z ट्राइफोल्ड के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत KRW 3,594,000 (लगभग Rs. 2.2 लाख) है. यूरोपियन देशों और US में फोन की कीमत EUR 2100 (लगभग 220411 रुपए) और $2400 (लगभग 216008 रुपए) होने की उम्मीद है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…