24 घण्टे ऑनलाइन

2026 में होंगे ये 5 धमाके! Samsung TriFold और iPhone Fold लाएंगे बड़ा बदलाव

टेक जगत में 2026 बेहद धमाकेदार साबित होने वाला है. इस साल हमने कई क्रांतिकारी इनोवेशन देखे और अगले साल भी बड़ी टेक कंपनियां मार्केट में नए प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी उतारने की तैयारी में हैं. 2026 में Samsung का TriFold…

24GhanteOnline
December 9, 2025
3 min read

टेक जगत में 2026 बेहद धमाकेदार साबित होने वाला है. इस साल हमने कई क्रांतिकारी इनोवेशन देखे और अगले साल भी बड़ी टेक कंपनियां मार्केट में नए प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी उतारने की तैयारी में हैं. 2026 में Samsung का TriFold फोन, Apple का Foldable iPhone, iPhone 18 सीरीज का नया साइकिल और AI में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा. कुल मिलाकर आने वाला साल स्मार्टफोन और AI तकनीक के लिए गेमचेंजर होगा. चलिए डालते हैं एक नजर…

Samsung Galaxy Z TriFold: भारत में पहला ट्रिपल फोल्ड?

Samsung ने इस साल Galaxy Z TriFold का ग्लोबल लॉन्च करके टेक दुनिया को चौंका दिया. उम्मीद है कि 2026 में यह भारत का पहला ट्रिपल-फोल्डिंग फोन बन सकता है. रिपोर्ट्स में चर्चा है कि इसकी कीमत भारत में 2 लाख रुपये से ऊपर रह सकती है. इस डिवाइस का USP स्क्रीन मल्टीफोल्डिंग और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाली डिजाइन होगी. यह प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है.

Apple iPhone 18: लॉन्च साइकिल में बड़ा बदलाव

2026 Apple के लिए भी बड़ा साल माना जा रहा है, क्योंकि कंपनी अपने लॉन्च पैटर्न में बदलाव कर सकती है. उम्मीद है कि सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Fold लॉन्च होंगे. जबकि iPhone 18 और 18e के लिए मार्च 2027 का टाइमफ्रेम माना जा रहा है. यह स्ट्रैटेजी एपल को प्रीमियम और बजट सेगमेंट में बेहतर फोकस करने में मदद करेगी.

Apple iPhone Fold: पहली बार फोल्डेबल बाजार में एंट्री

एपल लंबे समय से फोल्डेबल सेगमेंट में प्रवेश करने की तैयारी कर रहा है और 2026 में iPhone Fold इसका पहला बड़ा कदम हो सकता है. माना जा रहा है कि डिवाइस में Apple A20 Pro चिपसेट और हाई-परफॉर्मेंस कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा. Foldable मार्केट में Apple की एंट्री प्रतिस्पर्धा को और तेज कर देगी और यूज़र को एक प्रीमियम विकल्प मिलेगा.

No Slim Phones: iPhone Air और S25 Edge की नाकामी

इस साल Apple ने iPhone Air और Samsung ने Galaxy S25 Edge उतारा, लेकिन दोनों स्लिम फोन मार्केट में निर्णायक सफलता नहीं पा सके. 2026 में उम्मीद है कि दोनों कंपनियां स्लिम डिजाइन से हटकर अपने रेगुलर और पॉपुलर लाइनअप पर फोकस करेंगी. इसके अलावा बैटरी कैपेसिटी और फास्ट चार्जिंग पर भी कंपनियों का फोकस हो सकता है. यह कदम यूजर डिमांड और प्रैक्टिकल यूसेज पैटर्न को देखते हुए उठाया जाएगा.

AI Advancements: Google बनाम OpenAI की बड़ी जंग

2025 के अंत में AI रेस में Google Gemini आगे दिखाई दिया है. 2026 में OpenAI नए मॉडल और फीचर्स लाकर Gemini को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है. AI के उपयोग, परफॉर्मेंस और सुरक्षा फीचर्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. एक बात तय है कि 2026 AI इंडस्ट्री के लिए माइलस्टोन साबित होगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…