24 घण्टे ऑनलाइन

संभल के चर्चित CO अनुज चौधरी का तबादला, अब संभालेंगे इस चौकी की जिम्मेदारी

संभल। जिले में पिछले साल 24 नवंबर को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से सुर्खियों में आए पुलिस अधिकारी सीओ अनुज चौधरी (Anuj Chaudhary) का तबादला कर दिया गया है। उन्हें संभल सर्किल से हटाकर अब चंदौसी सर्किल का सीओ बनाया गया…

24GhanteOnline
May 3, 2025
2 min read

संभल। जिले में पिछले साल 24 नवंबर को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से सुर्खियों में आए पुलिस अधिकारी सीओ अनुज चौधरी (Anuj Chaudhary) का तबादला कर दिया गया है। उन्हें संभल सर्किल से हटाकर अब चंदौसी सर्किल का सीओ बनाया गया है, जो संभल जिले का ही एक अन्य क्षेत्र है।

इस तबादले के तहत अब संभल सर्किल की कमान सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक भाटी को सौंपी गई है जिन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यह बदलाव कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और स्थानीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। हालांकि, इसे लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।

सीओ अनुज चौधरी (Anuj Chaudhary) सिर्फ संभल की हिंसा को लेकर ही नहीं, बल्कि अपने एक बयान को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने एक बयान देते हुए कहा था, "होली साल में एक बार आती है, लेकिन जुमा (शुक्रवार की नमाज) तो 52 बार आता है।" उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया गया और इसकी काफी आलोचना भी हुई थी।

गोवा के शिरगांव मंदिर की ‘जात्रा’ में मची भगदड़, 6 की मौत, 50 से अधिक घायल


विवादों और स्थानीय असंतोष को देखते हुए माना जा रहा है कि उनका तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक संतुलित कदम है। हालांकि, उन्हें जिले से बाहर नहीं भेजा गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि सरकार ने उन्हें पूरी तरह से जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।