24 घण्टे ऑनलाइन

सलमान खान का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, नए लुक ने बढ़ाई चर्चा

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने आखिरकार अपने जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन पर चुप्पी तोड़ दी है। पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर उनके बदले हुए लुक की चर्चा थी और माना जा रहा था कि वह अपनी आगामी फिल्म…

24GhanteOnline
August 3, 2026
2 min read
सलमान खान का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, नए लुक ने बढ़ाई चर्चा

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने आखिरकार अपने जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन पर चुप्पी तोड़ दी है। पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर उनके बदले हुए लुक की चर्चा थी और माना जा रहा था कि वह अपनी आगामी फिल्म 'एसवीसी 63' के लिए वजन कम कर रहे हैं। अब खुद अभिनेता ने खुलासा किया है कि उन्होंने 16 किलो वजन घटाया है। सलमान का यह बयान उनके भाई सोहेल खान के रियलिटी शो 'अलायंस' में पहुंचने के दौरान सामने आया, जहां वह सोहेल का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे।

शो के दौरान सलमान ने मजाकिया अंदाज में सोहेल से कहा कि उनका वजन कम हो गया है। इस पर सोहेल ने गर्व से बताया कि उन्होंने 12 किलो वजन घटाया है। जवाब में सलमान ने कहा, "मैंने 16 किलो वजन घटाया है।" सलमान के इस खुलासे के बाद उनके फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। हाल के दिनों में अभिनेता लगातार जिम से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे हैं, जिन्हें प्रशंसकों ने खूब पसंद किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर 'एसवीसी 63' की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में वह पहली बार साउथ भारतीय अभिनेत्री नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दिल राजू के निर्माण में बन रही इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की बड़ी परियोजनाओं में गिना जा रहा है। 'एसवीसी 63' के ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…