सलमान खान ने संजय दत्त को बताया 'बड़ा भाई', भावुक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अपने खास दोस्त और अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर कर एक बार फिर अपनी गहरी दोस्ती की झलक दिखाई है। संजय दत्त के 67वें जन्मदिन के कुछ दिनों बाद…

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अपने खास दोस्त और अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर कर एक बार फिर अपनी गहरी दोस्ती की झलक दिखाई है। संजय दत्त के 67वें जन्मदिन के कुछ दिनों बाद सलमान ने दोनों की एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं।
तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा, "बाबा, फॉरेवर बाबा... संजू बाबा हैं हम सबका बाबा। मेरे बड़े भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान, जीसस सब इस इंसान को खुश रखें। आई लव यू बाबा।" सलमान के इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दोनों सितारों की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
तीन दशक से ज्यादा पुरानी है दोस्ती
सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे चर्चित दोस्तियों में शामिल है। दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें 'साजन', 'चल मेरे भाई' और 'ये है जलवा' जैसी फिल्में शामिल हैं। पर्दे पर उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया, वहीं निजी जिंदगी में भी दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं।
संजय दत्त भी सलमान को मानते हैं अपना छोटा भाई
संजय दत्त ने भी कई मौकों पर सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। पिछले साल एक इंटरव्यू में उन्होंने सलमान को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा था कि दोनों का रिश्ता फिल्म 'साजन' के दौर से ही बेहद खास रहा है।
सलमान के इस प्यार भरे संदेश ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बॉलीवुड की चमक-दमक के बीच कुछ रिश्ते आज भी मजबूती से कायम हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
