सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वो काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। शेरा ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया…
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वो काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। शेरा ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि उनके पिता का अंतिम सफर शाम 4 बजे उनके निवास ‘1902, द पार्क लग्जरी रेजीडेंस, ओशिवारा, अंधेरी वेस्ट, मुंबई’ से शुरू होगा। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद सलमान खान (Salman Khan) के फैंस शेरा को सांत्वना दे रहे हैं और दुख की घड़ी में उन्हें हिम्मत रखने की बात कह रहे हैं।
सुंदर सिंह जॉली को उनके बेटे शेरा हमेशा एक आदर्श पिता के रूप में देखते रहे। इसी साल मार्च में पिता के जन्मदिन पर शेरा ने एक भावुक संदेश साझा किया था जिसमें उन्होंने उन्हें सबसे ताकतवर इंसान और अपनी प्रेरणा बताया था। उन्होंने लिखा था, ‘मेरी हर ताकत आपसे आई है, आप मेरे भगवान हैं पापा।’
शेरा, जिनका असली नाम गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) है, पिछले लगभग तीन दशकों से सलमान खान (Salman Khan) के साथ हैं। वो केवल एक बॉडीगार्ड नहीं, बल्कि सलमान के परिवार के सदस्य जैसे माने जाते हैं। हर फिल्म शूटिंग, कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय दौरे में सलमान के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले शेरा, उनके सबसे विश्वसनीय सहयोगी और दोस्त हैं।
सुंदर सिंह जॉली के निधन की खबर सुनते ही जहां एक तरफ इंडस्ट्री के कई सितारे और प्रशंसक सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर अब तक सलमान खान का कोई बयान सामने नहीं आया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
