24 घण्टे ऑनलाइन

सेहत की अफवाहों पर सलमान खान का जवाब, पूछा- 'आप लोगों की तबीयत कैसी है?'

अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर उठ रही अटकलों पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) के एक कार्यक्रम में उनकी बदली हुई तस्वीरें और वीडियो…

24GhanteOnline
July 20, 2026
2 min read
सेहत की अफवाहों पर सलमान खान का जवाब, पूछा- 'आप लोगों की तबीयत कैसी है?'

अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर उठ रही अटकलों पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) के एक कार्यक्रम में उनकी बदली हुई तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी तबीयत को लेकर चिंता जता रहे थे। अब सलमान ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर कर अपने अंदाज में इन चर्चाओं का जवाब दिया है।

सलमान (Salman Khan) ने अपने फार्महाउस पर खिंचवाई गई कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह काले और सफेद परिधान, काउबॉय हैट और बेरेट कैप में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "आप लोगों की तबीयत कैसी है?" अभिनेता का यह कैप्शन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और कई लोग इसे उनकी सेहत को लेकर फैल रही अटकलों पर तंज के तौर पर देख रहे हैं।

हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर सलमान की तबीयत को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया था कि वह फिर से ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, हालांकि अभिनेता या उनकी टीम की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। काम की बात करें तो सलमान इन दिनों निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस की फिल्म 'एसवीसी63' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म 'मातृभूमि' भी चर्चा में बनी हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…