24 घण्टे ऑनलाइन

अंजाम के लिए तैयार रहो... सलमान ने रिलीज किया Bigg Boss 19 का प्रोमो वीडियो

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) हर साल टीवी पर ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के नाम से शो लेकर आते हैं। उनका ये शो पिछले 19 सालों से चल रहा है। हर साल नया सीजन ऑन एयर होता है। हालांकि, 19 सालों में ऐसा पहली बार होने…

24GhanteOnline
August 10, 2025
2 min read

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) हर साल टीवी पर ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के नाम से शो लेकर आते हैं। उनका ये शो पिछले 19 सालों से चल रहा है। हर साल नया सीजन ऑन एयर होता है। हालांकि, 19 सालों में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब शो का थीम पॉलिटिकल होगा। कुछ समय पहले ही एक प्रोमो वीडियो शेयर करके मेकर्स ने बताया था कि ‘बिग बॉस 19’ पॉलिटिकल थीम पर बेस्ड है। सलमान वीडियो में नेता के गेटअप में नजर आए थे। अब इस शो से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है।

सलमान खान (Salman Khan) ने 9 अगस्त को ‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनका अंदाज बिल्कुल एक नेता की तरह की लग रहा है। पूरा माहौल पॉलिटिकल दिखाई दे रहा है। सलमान खान एंट्री करते हैं और कहते हैं, “ऐसा पहली बार हुआ है 18-19 सालों में। इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में ड्रामा क्रेजी, नहीं Democrazy होने वाला है।”

‘बिग बॉस 19’ का प्रोमो वीडियो



 











View this post on Instagram






















 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


वो आगे कहते हैं, “तो हर छोटा बड़ा फैसला घरवालों के हाथ में है। लगे रहो। घरवालों, जो भी करना चाहते हो करो। लेकिन अंजाम और आवाम के लिए तैयार रहो, क्योंकि ‘बिग बॉस’ में इस बार घरवालों की सरकार।”

कब से शुरू होगा ‘बिग बॉस 19’?


सलमान खान (Salman Khan) ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इस बार बिग बॉस के घर का ड्रामा होगा Democrazy! क्या आप इस नए ट्विस्ट के लिए तैयार हैं।” ये सीजन 24 अगस्त से शुरू होने वाला है। कलर्स टीवी के साथ-साथ शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा।

हर साल सलमान खान (Salman Khan) के तमाम फैंस को इस शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस प्रोमो वीडियो ने शो के लिए फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर फैंस इस शो का नए थीम और भाईजान का नया अंदाज देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। साथ ही इस चीज की भी काफी चर्चा हो रही है कि इस बार कौन-कौन से सितारे इस शो का हिस्सा बनेंगे। हालांकि, कंटेस्टेंट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।