24 घण्टे ऑनलाइन

Bigg Boss 19: काश! मैं यह... धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान

सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ चर्चा का विषय बना हुआ है। यह सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है। जल्द ही शो का फिनाले आने वाला है। जिससे पहले ही इस वीकेंड के वार में अशनूर कौर को घर से बेघर कर दिया गया। अब एक…

24GhanteOnline
November 30, 2025
3 min read

सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ चर्चा का विषय बना हुआ है। यह सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है। जल्द ही शो का फिनाले आने वाला है। जिससे पहले ही इस वीकेंड के वार में अशनूर कौर को घर से बेघर कर दिया गया। अब एक और एविक्शन होने की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि शहबाज भी घर से बाहर होने वाले हैं। लेकिन सलमान खान (Salman Khan) ने शो की शुरुआत में ही बताया कि यह वीकेंड का वार करना उनके लिए कितना मुश्किल था। 24 नवंबर को दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। जो पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी झटके से कम नहीं था। पर देओल परिवार के अलावा धर्मेंद्र का जिसके साथ बाप-बेटे वाला रिश्ता था, वो सलमान खान (Salman Khan) ही हैं। सलमान ‘बिग बॉस 19’ में उन्हें याद कर काफी इमोशनल हो गए।

धर्मेंद्र हमेशा कहते नजर आए कि मेरे तीन बेटे हैं, जिसमें सनी और बॉबी देओल के अलावा सलमान खान भी हैं। उनका यह भी मानना था कि सलमान खान उनकी तरह है। सलमान खान और धर्मेंद्र की बॉन्डिंग हर किसी को काफी पसंद आती थी। खुद बॉबी और सनी देओल भी कहते दिखे थे कि- पापा और सलमान बेहद करीब हैं। ऐसे में सलमान खान स्टेज पर आते ही आंसुओं को रोकते हुए दिखाई दिए। ‘बिग बॉस 19’ के सेट पर उन्होंने क्या कुछ कहा? जान लीजिए।

धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान (Salman Khan) 


‘बिग बॉस 19’ के सेकंड लास्ट हफ्ते का बीते दिनों ‘वीकेंड का वार’ हुआ। ऐसे में सलमान खान (Salman Khan) एपिसोड की शुरुआत में ही काफी इमोशनल हो गए। वो कहते दिखे- ”यह हफ्ता वैसे ही जो गुजरा है, वो मन्नते मांगकर, दुआएं करके प्रार्थना करके… आंसुओं के साथ गुजरा है। देश को एक बहुत ही बड़ा झटका लगा है। फैन्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। आप समझ रहे हैं कि मैं किनकी बात कर रहा हूं। काश इस हफ्ते का वीकेंड का वार मैं नहीं कर रहा होता। लेकिन जिंदगी चलती रहती है। ” जिसके बाद ही उन्होंने एपिसोड की शुरुआत की।

बिग बॉस से किया था वादा

धर्मेंद्र एक नहीं, बल्कि कई बार सलमान खान के शो बिग बॉस में पहुंच चुके हैं। सीजन 16 में उन्होंने दोबारा वापस लौटने का वादा किया था। जिसके बाद वो साल 2023 में आए और स्टेज पर डांस भी किया था। बॉबी देओल के एनिमल वाले सॉन्ग जमाल कुडू पर सलमान खान डांस करते दिखे थे। पर उसके बाद वो नहीं लौटे। 89 साल की उम्र में बॉलीवुड के ही-मैन ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…