24 घण्टे ऑनलाइन

वीकेंड का वार पर फूटा सलमान का गुस्सा, कह दी ऐसी बात की उड़ गए सबके होश

बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट ने इस हफ्ते घर में खूब तमाशा किया। हर किसी से पंगा लिया और टीवी को लेकर भी कई विवादित बयान दिए। अब जब इतना तमाशा हफ्ते भर चला है, तो शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) का इस पर बात करना तो…

24GhanteOnline
November 8, 2025
2 min read

बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट ने इस हफ्ते घर में खूब तमाशा किया। हर किसी से पंगा लिया और टीवी को लेकर भी कई विवादित बयान दिए। अब जब इतना तमाशा हफ्ते भर चला है, तो शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) का इस पर बात करना तो बनता ही है।

जब कोई कंटेस्टेंट अपनी सारी हदें पार कर देता है, तो सलमान (Salman Khan) भी उसे आईना दिखाने में देर नहीं करते हैं। वीकेंड का वार में सलमान इस बार फरहाना भट्ट को सच्चाई का आईना तो दिखाएंगे ही, बल्कि शो से बाहर होने के लिए घर के दरवाजे भी खोल देंगे। सलमान अक्सर तब ही ऐसा कदम उठाते हैं, जब कंटेस्टेंट बिल्कुल ही बदतमीजी में नीचे गिर जाते हैं।

सलमान (Salman Khan) ने दिखाया फरहाना को आईना


बिग बॉस 19 के मेकर्स ने वीकेंड का वार का एक और नया प्रोमो शेयर कर दिया है। जहां सलमान (Salman Khan) फरहाना पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। फरहाना ने पूरे हफ्ते कभी गौरव खन्ना के साथ तो कभी अमाल के साथ खूब झगड़े किए हैं। उन्होंने अभी तक किसी को भी नहीं बक्शा है। ऐसे में सलमान उनके अब तक के कहे गए अपशब्दों की किताब लेकर उनके सामने खड़े नजर आ रहे हैं। प्रोमों सलमान इस किताब को सभी के सामने पढ़ते हैं।

 मैं तो शर्मसार हो गया


सलमान (Salman Khan) किताब खोलते हैं और फरहान के बोले गए शब्द पढ़ते हुए कहते हैं, “बी ग्रेड लोग, गंदी नाली का कीड़ा, गवार…आप नेशनल टेलीविजन पर ये सब बोल रही हैं। टीवी आपके लेवल से बहुत नीचे है। टीवी की औकात ही नहीं है कि आप इस पर नजर आओ। मैं तो शर्मसार हो गया। मैंने गौरव के शोज देखे हैं, मेरी मां ने देखे हैं। मैं कहता हूं कि ये सुपरस्टार है। मैं आपको एक ऑफर देता हूं। ये शो ये मीडियम आपके लिए बहुत छोटा है, घर के दरवाजे खोलो।” अब देखना दिलचस्प होगा कि फरहाना क्या फैसला लेती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…