24 घण्टे ऑनलाइन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे 'करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

पत्रकार रजत शर्मा (Journalist Rajat Sharma) की बेटी की शादी बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) और किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) शामिल हुए। दोनों ने दूल्हा-दुल्हन को शादी की बधाई दी। रिश्तेदारों के साथ तस्वीरें…

24GhanteOnline
April 5, 2026
3 min read

पत्रकार रजत शर्मा (Journalist Rajat Sharma) की बेटी की शादी बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) और किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) शामिल हुए। दोनों ने दूल्हा-दुल्हन को शादी की बधाई दी। रिश्तेदारों के साथ तस्वीरें खिंचवाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी इस शादी का हिस्सा बने।

पत्रकार रजत शर्मा की बेटी की शादी में सलमान खान (Salman Khan) और किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पहुंचे। परिवार और नए रिश्तेदारों के साथ तस्वीरें खिंचवाई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रजत शर्मा की बेटी दिशा ने सुदर्शन एम जे से शादी की है। सुदर्शन एक लीगल प्रोफेशनल हैं और तमिलनाडू से ताल्लुक रखते हैं। ये शादी साउथ इंडियन रीतिरिवाजों के साथ सम्मान हुई जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर इस ग्रैंड शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।

सलमान खान पहुंचे शादी में रजत शर्मा के साथ सलमान खान और उनका परिवार खास बॉन्ड शेयर करता है। ऐसे में एक्टर अपनी बहन अर्पिता और जीजा आयुष के साथ सलमान, रजत शर्मा की बेटी दिशा की शादी में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर ने दूल्हा दुल्हन को शादी के लिए बधाई दी। रजत शर्मा के समधी और समधन को रिश्ते की बधाई दी। सलमान को मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया था।

शाहरुख खानने दिया पोज

रजत शर्मा की बेटी की शादी में शामिल होने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी पहुंचे। यहां उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आई। दोनों एक्टर ने इस शादी में ब्लैक आउटफिट को चुना। तस्वीरों के लिए पोज दिया। रजत शर्मा की बेटी को आशीर्वाद देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे।

सलमान खान आ रहे हैं धमाका करने वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में बिजी हैं। पहले ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन समय पर शूटिंग पूरी नहीं किए जाने की वजह से फिल्म की रिलीज आगे के लिए पोस्टपोन कर दी गई। इसके अलावा एक्टर साउथ के फिल्ममेकर्स के साथ एक खास स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में सलमान खान अपनी फिल्मों से धमाका करने वाले हैं।शाहरुख खान की किंग का इंतजार

दूसरी तरफ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ में किंग है। इस फिल्म में एक्टर अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।पठान बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत समेत कई बड़े नाम नजर आने वाले हैं। पहले ये फिल्म दीवाली के आस-पास दस्तक दे रही थी। लेकिन रणबीर कपूर की रामायण के साथ क्लैश से बचने के लिए किंग इस क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। फिल्म का इंतजार हो रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…